मछुआरा मंदिर एक सुंदर दृश्य वाला श्राइन है जो तटीय रेखा के साथ कन्नूर से थालास्सेरी और थालास्सेरी से माहे तक फैला हुआ है। श्राइन की स्ट्रेटजिक लोकेशन इसे देखने में अद्भूत और शानदार बनाती है। दूर तक फैले तट, जिन पर मंदिर स्थित है, वह खूबसूरती और शांति से भरे हैं।
मंदिर एक प्रतीक के रूप में खड़ा हुआ है जो स्थानीय मछुआरों के जीवन में समुद्र के महत्व को प्रर्दशित करता है। इस मंदिर के साथ कई भ्रांतियां और किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। लोकप्रिय मान्यता के अनुसार, यह मंदिर मछुआरों के द्वारा बनवाया गया था जो समुद्र को उसकी उदारता और दया के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहते थे।
इस मंदिर के निकट ही प्रसिद्ध स्टेडियम भी है जहां भारत में पहली बार क्रिकेट खेला गया था। थालास्सेरी शहर से मछुआरा मंदिर तक पहुंचना आसान है और यहां तक पहुंचने के लिए बसों या रिक्शा का उपयोग किया जा सकता है। यह जगह उन लोगों के लिए आदर्श स्थान है जो प्रकृति की सुंदरता और ईश्वर की इस अद्भूत रचना का आनंद उठाना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications