कुलाथूपुझा , कोल्लम जिले में एक सुंदर गांव है जो की तेनमाला, पहाड़ी क्षेत्र के करीब स्थित हैA यह तिरुअनंतपुरम- शेंकोत्तई मार्ग पर स्थित है। यह सुंदर गांव तिरुवनंतपुरम और कोल्लम से क्रमशः 62 किमी और 64 किमी की दूरी पर स्थित है। कुलाथूपुझा सबसे ज्यादा अपने सास्था मंदिर के लिए जाना जाता है जहां बाल सास्था ने इष्टदेव (जिन्हें प्रभु हरिहर पुत्र के रूप में भी जाना जाता है) के रूप में पूजा की।
कल्लादा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर आगंतुकों के लिए शांत वातावरण प्रदान करता है। विशु महोत्सवम यहाँ का मुख्य त्योहार है जो कि अप्रैल माह में मनाया जाता है, यह महोत्सव भक्तों और यात्रियों को आकर्षित करता है। गांव में एक आरक्षित वन है जो कि 1000 कि.मी. में फैला हुआ है।
रॉक वुड एस्टेट और शेंदुरनी वन्यजीव अभयारण्य कुलाथूपुझा के प्रमुख आकर्षण हैं। यह गांव भी इको टूरिस्म में आता है जो कि कुलाथूपुझा,अर्यांकवु,और अचंकोविल तीन अयप्पा धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। विशाल वन की सीमा किनारे पर बसा हुआ यह छोटा गाँव ऐसे लोगों को खास खुशी देता है जो कि अपनी व्यस्त दिनचर्या से दूर जाना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications