Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार जगहें, वीकेंड ट्रिप करें प्लान

दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार जगहें, वीकेंड ट्रिप करें प्लान

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और वीकएंड आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश करने लगते हैं जहां 2-3 घंटों में पहुंचा जा सकें। साथ ही ये भी ध्यान रखा जाता है कि ये जगहें घूमने के लिहाज से भी अच्छी हो।

Travel

आज हम आपकी इसी परेशानी का एक समाधान लेकर आएं हैं। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप दिल्ली से महज 3 घंटों में पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से महज 3 घंटों की दूरी पर मौजूद इन जगहों पर एंजॉय करें वीकेंड :

नीमराना फोर्ट

Neemrana fort

राजस्थान के नीमराना शहर में मौजूद नीमराना फोर्ट दिल्ली से सिर्फ 130 किमी की दूरी पर स्थित है। आप चाहे तो यहां वीकेंड पर अपने दोस्तों व परिवार के साथ आराम फरमाने आ सकते हैं। गाड़ी से दिल्ली से यहां पहुंचने में 2-3 घंटों का ही समय लगता है। यहां आपको राजस्थान के शाही नजारों का आनंद मिलेगा। साथ ही आपको यहां राजस्थानी कल्चर को भी थोड़ा और करीब से जानने का मौका मिलेगा।

तिजारा फोर्ट

Tijara fort

अगर आप नीमराना फोर्ट घूम चुके हैं तो इस बार वीकेंड पर तिजारा फोर्ट का प्लान बनाइए। दिल्ली से 114 किमी दूर तिजारा फोर्ट पहुंचने में आपको गाड़ी से 2.5 से 3 घंटों का समय लग सकता है। तिजारा फोर्ट का निर्माण 18वीं शताब्दी के अंत में किया गया था। यह फोर्ट राजपुत और अफगान वास्तुकला के मिश्रण का शानदार उदाहरण है। इस फोर्ट को अब हेरिटेज होटल में तब्दिल कर दिया गया है। वीकएंड गेटटूगेदर के लिए यह जगह बेस्ट है।

दमदमा लेक

Damdama lake

अगर दिल्ली की चहल-पहल से बोर हो गये हो तो दिल्ली से बस 58 किमी दूर दमदमा लेक आ जाइए। झील के किनारे अपने परिजनों के साथ बैठना किसे पसंद नहीं होता है। यह झील सिर्फ अपनी खुबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के हसीन नजारों के लिए भी फेमस है। आप चाहें तो यहां अपने ऑफिस कलिग्स के साथ पिकनिक मनाने भी जा सकते हैं। यहां आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। गाड़ी से दिल्ली से यहां पहुंचने में महज 1 से डेढ़ घंटे का समय लगता है।

सोहना

Sohna

अगर शॉर्ट ट्रिप पर किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन बन रहा हो तो आप हरियाणा के सोहना जा सकते हैं। छोटी-बड़ी पहाड़ियों से घिरी यह जगह सुकून के पल बिताने के लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। सोहना में मौजूद एडवेंचर कैंप आपके वीकेंड को और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग बना सकता है। सोहना दिल्ली से महज 61 किमी की दूरी पर है। यहां गाड़ी से पहुंचने के लिए महज 1 से 2 घंटे का समय लगता है।

नूंह

Nuh

हरियाणा का यह शहर परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के कुछ पल बिताने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इस शहर में घूमने के साथ-साथ आप फिरोजपुर झिरका, कोटला और नलहर शिव मंदिर आदि जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से नूंह की दूरी सिर्फ 83 किमी है। आप दिल्ली से ड्राईव कर सिर्फ 2 से ढाई घंटे में ही नूंह पहुंच सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi haryana rajasthan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+