शक्तन तम्पुरन महल जो पहले वदाक्केचिरा कोविलाकम के नाम से जाना जाता था त्रिशूर शहर के वास्तुकार अप्पन तम्पुरन स्मारकम का महल है। कोच्चि राजवंश के इस महल का पुन: निर्माण 1795 में सक्थन थम्पुरन ने केरल – डच शैली में करवाया। इस महल को 2005 में संग्रहालय में बदल दिया गया।
इस संग्रहालय में शासक के समय के अवशेष और यहाँ तक कि यहाँ का भ्रमण करने वाले शासकों जैसे टीपू सुलतान के साक्ष्य भी प्रदर्शित किये गए हैं। गैलरियों में पीतल की कलाकृतियाँ, ग्रेनाइट की मूर्तियाँ, प्राचीन सिक्कों का संग्रह (मुद्राशास्त्र) और कोच्चि राजवंश से संबंधित दस्तावेज़ शामिल हैं। इसके अलावा महल के बाहर एक हेरिटेज गार्डन है जो केरल के कुछ अद्वितीय पौधों और वृक्षों को संरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications