मंदाकला राजस्थान के टोंक जिले में स्थित एक गाँव है और यह नगर किले से 2 किमी. की दूरी पर स्थित है। इसे राजस्थान का मिनी पुष्कर (लघु पुष्कर) भी कहा जाता है। यहाँ अनेक वृक्ष और हरियाली है जो प्रकृति प्रेमियों को प्रसन्न करती है।
ऐसा माना जाता है कि ऋषि मांडव ने इस स्थान पर तपस्या की थी जिनके नाम पर इस स्थान का नाम पड़ा। यहाँ एक वार्षिक त्यौहार मनाया जाता है जिसे मनाने के लिए आस पास के गाँवों से लोग यहाँ आते हैं। इस गाँव में प्रसिद्द मुकुंदेश्वर महादेव मंदिर भी है जहाँ 4 फुट ऊँचा शिवलिंग है जो यहाँ का प्रमुख आकर्षण है।



Click it and Unblock the Notifications