Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सितंबर-अक्टूबर में करें UP की सैर... इन शहरों को बनाए अपना पर्यटन अड्डा

सितंबर-अक्टूबर में करें UP की सैर... इन शहरों को बनाए अपना पर्यटन अड्डा

उत्तर प्रदेश, भारत का ऐसा राज्य है, जहां आपको शायद सब कुछ देखने को मिल जाए, वो चाहे धार्मिक स्थान हो, ऐतिहासिक स्थान हो, प्राकृतिक स्थान हो या फिर वन्यजीव अभयारण्य हो। पर्यटन की बात की जाए तो भला ऐसे राज्य में पर्यटन की कमी कैसे हो सकती है? अगर ऐसे में आप भी उत्तर प्रदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के 5 ऐसे शहरों के बारे में जो घूमने के लिहाज से तो बेहतर है ही बल्कि ये शहर विदेशी पर्यटकों को खूब भाते हैं।

अगर इन पांचों शहरों के बारे में बात की जाए तो ये शहर अपने धार्मिक, ऐतिहासिक व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यूपी के ही नहीं बल्कि ये शहर पूरे भारत के ऐसे शहर है, जहां दुनिया का हर इंसान, हर पर्यटक आना चाहता है। तो ऐसे में भला आप क्यूं देरी कर रहे हैं, आप भी तैयार हो जाइए और बैग पैक कर लीजिए तो निकल पड़िए इन प्रसिद्ध नगरी की ओर।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी शहर का पुराना नाम काशी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये शहर युगों-युगों से चलता आ रहा है। हालांकि, ये शहर कितना पुराना है, आज तक इसकी कोई पुष्टि नहीं कर सका। क्योंकि, काशी का जिक्र सभी युगों और सभी कालों में किया गया है। गंगा नदी के किनारे बसा ये अद्भुत शहर बेहद सुंदर व धार्मिक है। इसे शिव नगरी भी कहा जाता है। यहां पर 80 घाट है और साथ ही कई फेमस मंदिर भी है। वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी का भी दर्जा प्राप्त है। यहां काशी विश्वनाथ का भी मंदिर है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां की गंगा आरती देखने के लिए विश्व के तमाम बड़े नेता आ चुके हैं। वाराणसी, विश्व का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां लोग मृत्यु को भी सेलिब्रेट करते हैं। खाने की बात की जाए तो यहां की चाट, लस्सी, कचौड़ी-जलेबी विश्व प्रसिद्ध है, जिसका स्वाद दुनिया का हर इंसान चखना चाहता है। इसके अलावा ठंड के मौसम में आपको यहां पर मलइयो भी खाने को मिल जाएगा, जो दूध व केसर से तैयार किया जाता है। और हां मलइयो आपको विश्व के किसी भी कोने में नहीं मिलेगा। वैसे तो आप यहां कभी भी जा सकते हैं लेकिन अगर आप काशी को एंजॉय करना चाहते हैं तो आप या तो ठंड के मौसम में जाइए या फिर होली पर। ठंड के मौसम में देव दीपावली का पर्व आता है, उस समय पूरे घाटों को दीपों से सजाया जाता है, जो देखने में बड़ा ही अद्भुत और प्यारा लगता है।

मथुरा, उत्तर प्रदेश

मथुरा, उत्तर प्रदेश

भगवान कृष्ण का जन्मस्थान होने के नाते मथुरा विश्व के सबसे धार्मिक स्थानों में से एक है, जो हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से भी एक है। मथुरा के मंदिरों में ना सिर्फ आपको भारतीय श्रद्धालु दिखेंगे बल्कि विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में आपको नजर आ जाएंगे, जो कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं। मथुरा में यमुना आरती भी काफी प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहां जाने के लिए तो हर मौसम पर्याप्त है लेकिन अगर कभी समय मिले तो यहां होली और जन्माष्टमी के समय जाइए इन दोनों मौसम में पर्यटकों की यहां पर काफी भीड़ देखी जाती है और सभी कान्हा की भक्ति में लीन रहते हैं। मथुरा के खाने की बात की जाए तो यहां के कचौड़ी, आलू-पूरी, चाट, जलेबी और गुलाब-जामुन का स्वाद चखने विदेशों से भी लोग आते हैं।

अयोध्‍या, उत्तर प्रदेश

अयोध्‍या, उत्तर प्रदेश

वर्तमान समय की बात की जाए तो अयोध्या भी यूपी के खास तीन शहरों में से एक है। क्योंकि यहां भगवान राम की जन्मस्थली भी है और यही पर भगवान राम के विशाल मंदिर का भी निर्माण हो रहा है, जो बनने के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर होने वाला है। सरयू नदी के किनारे पर बसा ये शहर काफी धार्मिक है। यहां पर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से चार का जन्मस्थान भी यही पर हुआ है। ऐसे में हिंदू धर्म के साथ-साथ ये स्थान जैन धर्म के लिए भी काफी खास है। इस स्थान पर काफी सालों तक विवाद चला लेकिन फिर भी पर्यटकों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई। आने वाले समय में अगर मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो अयोध्या में और अधिक पर्यटकों के आने के अनुमान है।

आगरा, उत्तर प्रदेश

आगरा, उत्तर प्रदेश

भारत के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक आगरा भी है। इसका मुख्य कारण है कि यहां पर बना ताजमहल, जो दुनिया में अपने प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। ये दुनिया के सात अजूबों में से एक भी है। यहां पर घूमने के लिए आगरा का किला, आगरा का लाल ताजमहल भी काफी खास है। आगरा अपने पेठों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, इसीलिए जब भी यहां आप घूमने जाए तो आगरा के पेठे लेना ना भूलें। यहां पर संगरमरमर से निर्मित मूर्तियां भी आपको मिल जाएगी, जो आगरा का दूसरा आकर्षण है।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने नवाबी के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि इसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है। जैसे ही आप लखनऊ में प्रवेश करेंगे तो आपको 'मुस्कुराइए क्योंकि आप लखनऊ में है' का थीम लिखा हुआ मिल जाएगा। जो प्रवेश करते ही पर्यटकों को खूब पसंद आता है। गोमती नदी के किनारे पर बसा ये शहर अपनी वास्तुकला, इतिहास, साहित्य और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध स्थान मिल जाएंगे, जैसे - बड़ा इमामबाड़ा, ला मार्टिनियर स्कूल, दिलकुशा कोठी, फिरंगी महल, जामा मस्जिद। यहां पर आपको स्ट्रीट पर कबाब और बिरयानी की कई सारी दुकानें देखने को मिल जाएंगी, जो अपने आप में काफी फेमस है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+