Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सांस्कृतिक तौर पर सम्पन्न और बेहद खूबसूरत तमिलनाडु की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें

सांस्कृतिक तौर पर सम्पन्न और बेहद खूबसूरत तमिलनाडु की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें

By Syedbelal

जब कभी भी आपके दिमाग में भारत के दक्षिण में बसे और भारत के बेहद खूबसूरत राज्यों में शुमार तमिलनाडु का नाम आता होगा तो कुछ चीजें अपने आप ही आपके दिमाग में दौड़ने लगती हैं जैसे चिपचिपी गर्मी, उमस, पसीना और तपता हुआ सूरज इत्यादि। ऐसा इसलिए क्योंकि भूगोल की किताबों से लेकर हमारे जानने वालों और परिचितों ने हमको यही बताया है कि तमिलनाडु भारत का एक ऐसा राज्य है जहां साल भर गर्मी पड़ती है।कुछ हद तक लोगों द्वारा तमिलनाडु के सम्बन्ध में बताई गयी ये बातें सत्य भी है।

लेकिन इन बातों के इतर तमिलनाडु भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने मंदिरों अपने वास्तु और अपनी अनूठी तमिलियन सभ्यता और संस्कृति के चलते देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यदि आपको इस खूबसूरत राज्य को करीब से जानना हो यहां की संस्कृति को गहराई से समझना हो तो हमारा सुझाव है कि आप आप अपने जीवन में भले ही एक बार मगर इस खूबसूरत राज्य की यात्रा अवश्य करें।

आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको दिखाने जा रहे हैं तमिलनाडु की वो अनूठी तस्वीरें जो शायद ही आपने पहले कभी देखी हों। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों में निहारें भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार तमिलनाडु को।

 सुखदायक शांति की अनुभूति

सुखदायक शांति की अनुभूति

मरीना बीच पर सूर्योदय की एक मनमोहक तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Thangaraj Kumaravel

आध्यात्मिकता में खो जाइए

आध्यात्मिकता में खो जाइए

आध्यात्मिकता के और भी करीब ले जाता है तंजावुर का ब्रहदीश्वर मंदिर।
फोटो कर्टसी - Prince Gladson

निर्मल पानी

निर्मल पानी

कोवलंग बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स का भी अपना एक अलग ही मज़ा है।
फोटो कर्टसी - Wings and Petals

लम्बे गलियारे

लम्बे गलियारे

मदुरई स्थित मीनाक्षी अम्मा मंदिर के सुन्दर गलियारे।
फोटो कर्टसी - Simply CVR

मन मोह लेने वाली चोटियां

मन मोह लेने वाली चोटियां

तमिलनाडु के पोल्लाची का एक बेहद दुर्लभ नज़ारा।
फोटो कर्टसी - Raghavan Prabhu

स्वर्ग का एहसास कराता आकाश

स्वर्ग का एहसास कराता आकाश

रामेश्वरम में ली गयी एक दुर्लभ तस्वीर, जो शायद ही आपने कभी देखी हो।
फोटो कर्टसी - wishvam

प्राकृतिक सुंदरता

प्राकृतिक सुंदरता

कन्याकुमारी में सूर्यास्त की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Mehul Antani

पहाडियों की सुंदरता

पहाडियों की सुंदरता

कुन्नूर का वो नज़ारा जो नेचर के दीवाने किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर खींच ले।
फोटो कर्टसी - Akhilesh Ravishankar

हरा भरा जंगल

हरा भरा जंगल

कोटागिरी के घने जंगल की एक मंत्र मुग्ध कर देने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Ramana

ममता का एक और दुर्लभ नज़ारा

ममता का एक और दुर्लभ नज़ारा

यरकौड के जंगल में ममता का एक बेहद दुर्लभ नज़ारा।
फोटो कर्टसी - ZeePack

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+