Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पोल्लाची

पोल्लाची पर्यटन - दर्शनीय स्‍थल

29

पोल्लाची , भारत के दक्षिण भारत में तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। पोल्लाची , दक्षिणी कोयंबटूर जिले में स्थित है जो शहर का दूसरा सबसे बड़ा इलाका है। यह स्‍थान, पश्चिमी घाट के पास में स्थित है और साल भर, यहां का मौसम बेहद सुखद रहता है। यहां की आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस जगह पर अभी तक लगभग 1500 फिल्‍मों की शूटिंग, पिछले कुछ ही सालों में की गई है।

पोल्लाची और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्‍थल

सुब्रमण्‍यार मंदिर, पोल्लाची का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। पोल्लाची का गुड़ बाजार, एशिया का सबसे बड़ा गुड बाजार है। पोल्लाची से ही केरल में सबसे ज्‍यादा सब्जियां बिकने जाती है। बाजार के अलावा, यहां पर्यटकों के लिए कई बांध भी है। यहां के कुछ प्रसिद्ध बांधों में से निरार बांध, अजहियार बांध, मीनकारा बांध, शोलियार बांध और पेरूवारीपल्‍लम बांध आदि प्रमुख है।

इस शहर में कई मंदिर भी स्थित है जिनमें से साउदेश्‍वरी अम्‍मन मंदिर, सुब्रमण्‍यमस्‍वामी मंदिर, मासानी अम्‍मन तिरूकोइल, अलगुनानची अम्‍मन मंदिर, तिरूमूर्ति मंदिर, सुलाक्‍कल मारियाम्‍मन तिरूकोइल, श्री वेलायुद्धस्‍वामी तिरूकोइल, इचांगरी वियागर तिरूकोइल, अम्‍बाराम्‍पालायम दरगा और अरूमिगु प्रसांदा विनायागर मंदिर आदि मुख्‍य है।

यह शहर अजहियार सिद्धाश्रम, अनाईमलाई वन्‍यजीव अभयारण्‍य, टॉपस्लिप, वालपराई, मसानीअम्‍मन मंदिर, अमरावथी बांध और घडियाल पार्क के पास में स्थित है।

पोल्लाची शहर से जुडा इतिहास

पोल्लाची का प्राचीन नाम पोरूल अच्‍छी था, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है - प्राकृतिक संपदा और समृद्धि की भूमि। इस शहर को कोलूट्टुंगा चोल तृतीय के शासनकाल में मुंडी कोंदा चोल नल्‍लूर के नाम से भी जाना जाता था। यहां का सुब्रमण्‍यार मंदिर, 8 वीं सदी का बना हुआ है जो क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध है।

इस मंदिर को क्षेत्र का सबसे प्राचीन शिव मंदिर माना जाता है। इस क्षेत्र को पोरूल्‍ल आटची के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ होता है अच्‍छी सरकार। पोल्लाची बाजार को पोल्लाची संदाई के नाम से भी जाना जाता है जो भारत के इतिहास में काफी समृद्ध है।

पोल्लाची कैसे पहुंचे

पोल्लाची का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, कोयम्‍बटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यहां से प्रतिदिन कई राज्‍यों और देशों के लिए उड़ाने भरी जाती है। पोल्लाची बस स्‍टैंड से कोयम्‍बटूर तक के लिए बसें मिल जाती है। पोल्लाची का सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन भी कोयम्‍बटूर में स्थित है।

पोल्लाची का मौसम

पोल्लाची का मौसम काफी अच्‍छा और सुखद रहता है। पर्यटक साल भर में कभी भी सैर के लिए आ सकते है। बारिश के बाद के समय में पोल्लाची बेहद सुंदर क्षेत्र बन जाता है।

पोल्लाची इसलिए है प्रसिद्ध

पोल्लाची मौसम

घूमने का सही मौसम पोल्लाची

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पोल्लाची

  • सड़क मार्ग
    पोल्लाची में राज्‍य सरकार और प्राईवेट, दोनों प्रकार की बसें चलती है जो पर्यटकों को राज्‍य के अन्‍य शहरों तक सस्‍ती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ प्रदान करती है। यहां से कोयम्‍बटूर, दिंदिगुल, चेन्‍नई आदि शहरों के लिए भी बसें मिलती है। बस की यात्रा, सड़क मार्ग अच्‍छा होने के कारण सुविधाजनक होती है। पोल्लाची में यात्रा करने के लिए टैक्‍सी भी चलती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पोल्लाची में रेलवे स्‍टेशन है जो देश के कई हिस्‍सों से ट्रेन द्वारा जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पोल्लाची का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, कोयम्‍बटूर अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है जो पोल्लाची से 40 किमी. दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से पोल्लाची के लिए बसें और टैक्‍सी चलती है जिनाका किराया लगभग 600 रूपए होता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed