Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में फिर से खुल रहा है यह प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क, जानिए कहां और कितनी होगी Entry Fees?

अहमदाबाद में फिर से खुल रहा है यह प्रसिद्ध मनोरंजन पार्क, जानिए कहां और कितनी होगी Entry Fees?

अमदावादियों के लिए अच्छी खबर! पिछले लंबे समय से बंद पड़े रहने के बाद अब अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने अब इस प्रसिद्ध मनोरंजक पार्क को फिर से खोलने की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के इस लोकप्रिय मनोरंजक पार्क को दोबारा खोलने का फैसला गुरुवार को हुई AMC की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिया गया है।

बताया जाता है कि अतिमारी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने के बाद जब देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था, यह मनोरंजन पार्क को उसी समय से बंद पड़ा था। अब आखिरकार पार्क को खोलने का फैसला लिया गया है।

ahmedabad Amusement park

फिर से खुल रहा है प्रह्लादनगर मनोरंजन पार्क

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AMC ने अहमदाबाद के लोकप्रिय प्रह्लादनगर गार्डन के पास मौजूद मनोरंजन पार्क को फिर से खोलने की घोषणा की है। AMC के इस फैसले से अहमदाबाद में रहने वाले लोगों और खासतौर पर बच्चों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है। प्रह्लादनगर गार्डन के पास मौजूद इस मनोरंजन पार्क को अतिमारी से पहले से पूरी तरह से तैयार कर लिया गया था लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इसे खोला नहीं जा सका था।

AMC की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी का कहना है कि AMC का लक्ष्य नागरिकों को मनोरंजन के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया करवाना है। पिछले कुछ समय के दौरान कांकरिया और वस्त्रपुर में मौजूद मनोरंजन पार्क काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग पूरे परिवार के साथ घूमने आने के लिए इन पार्क को खुब पसंद कर रहे हैं।

Amusement park ahmedabad

कितना होगा एंट्री शुल्क?

प्रह्लादनगर गार्डन में खुल रहे इस मनोरंजक पार्क में एंट्री निःशुल्क नहीं होने वाली है। इस पार्क में प्रवेश करने के लिए लोगों को बहुत ही कम लेकिन एंट्री शुल्क चुकाना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मनोरंजन पार्क में बच्चों (14 साल से कम आयु) के लिए एंट्री शुल्क ₹20 और 14 साल से ऊपर की आयु के सभी लोगों के लिए एंट्री शुल्क ₹30 देना पड़ेगा।

ahmedabad Amusement park

सुरक्षा उच्च प्राथमिकता पर

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार AMC ने नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता पर रखा है। इस पार्क को खोलने से पहले इसकी सुरक्षा जांच की जाएगी, जिसमें पार्क की देख-रेख के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी राईड आदि न सिर्फ वयस्कों बल्कि बच्चों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पार्क में घूमने आने वाले लोगों और यहां लगायी गयी सभी मशीनों का बीमा होना भी अनिवार्य है। इन सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत AMC की तरफ से दी गयी है, ताकि यहां आने वाले लोग किसी भी तरह के हादसे का शिकार न हो और निश्चिंत होकर सभी राईड्स को एंजॉय कर सकें।

More News

    Read more about: ahmedabad park gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+