Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखिये नार्थ ईस्ट के जेम असम को

कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखिये नार्थ ईस्ट के जेम असम को

By Syedbelal

असम राज्‍य, अपनी विविध संस्‍कृति और हरे - भरे जंगलों के कारण जाना जाता है। असम ही एक ऐसा राज्‍य है जो हर मायने में प्रकृति के बेहद करीब है। जो लोग वन्‍यजीव पर्यटन के चहेते है, वह असम की ओर जरूर रूख करें। यह उत्‍तरपूर्वी राज्‍य, उत्‍तर में भूटान और अरूणाचल प्रदेश से, पूर्व में नागौलैंड और मणिपुर से और दक्षिण में मिजोरम की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। असम पर्यटन, कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां जैसे - रिवर क्रूज, रिवर राफ्टिंग, एंगलिंग, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैरासैलिंग और हैंग ग्‍लाइडिंग आदि प्रदान करता है।

ज्ञात ही कि असम को अपने वन्‍यजीव पर्यटन के लिए जाना जाता है। राष्‍ट्रीय उद्यान और अन्‍य अभयारण्‍य, असम के प्रमुख पर्यटन स्‍थल है। यह सभी राष्‍ट्रीय उद्यान, कई प्रकार के दुर्लभ जीवों व अन्‍य प्रजातियों का घरौंदा है। यहां आकर कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां भी की जा सकती है। बेहतरीन वन्‍य जीवन के अलावा, असम पर्यटन, मंदिरों और स्‍मारकों के लिए भी जाना जाता है।

विभिन्‍न जातियों और संस्‍कृति के लोग, देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से असम के लिए चले गए है, यही कारण है कि असम कई संस्‍कृतियों का नतीजा है। तो अब देर किस बात की आइये कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये निहारें असम की खूबसूरती को।

प्रकृति का आशीर्वाद

प्रकृति का आशीर्वाद

गुवाहाटी में सूर्यास्त का वो नज़ारा जो किसी को भी मंत्र मुग्ध कर दे।

फोटो कर्टसी -Kinshuk Kashyap

आध्यात्म की तलाश

आध्यात्म की तलाश

हाजो स्थित मंदिर में जाते हुए भक्तों का समूह।
फोटो कर्टसी - Native Planet

प्रकृति के बीचों बीच

प्रकृति के बीचों बीच

जोरहाट में मौजूद एक घना जंगल।
फोटो कर्टसी - Macaca77

शहीदों को कीजिये याद

शहीदों को कीजिये याद

डिगबोई में शहीदों की कुर्बानियों कि याद दिलाता वॉर मेमोरियल
फोटो कर्टसी - rajkumar1220

वन्यजीवन को निहारिये करीब से

वन्यजीवन को निहारिये करीब से

काज़ीरंगा वन्य जीव अभ्यारण्य में एक सींघ वाला गैंडा।
फोटो कर्टसी - Diganta Talukdar

शिकार के इंतेज़ार में

शिकार के इंतेज़ार में

मछली के इंतजार में बैठा एक मछुआरा।
फोटो कर्टसी - Diganta Talukdar

सूरज की किरणें

सूरज की किरणें

पेड़ों के बीच से जमीन पर आती हुई सूरज की किरणें।
फोटो कर्टसी - Pankaj Kaushal

चाय के बागान

चाय के बागान

असम स्थित चाय बागानों का खूबसूरत नज़ारा।
फोटो कर्टसी - rajkumar1220

रौशनी में नहाया शहर

रौशनी में नहाया शहर

रौशनी में नहाए हुए गुवाहाटी शहर की एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Kinshuk Kashyap

सभ्यता और संस्कृति

सभ्यता और संस्कृति

बिहू के अवसर पर आपको पूरे असम में एक अनूठी सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलती है।
फोटो कर्टसी -rajkumar1220

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+