हर रोज लाखों की संख्या में दुनिया के कोने-कोने से आने वाले भक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अयोध्या का न सिर्फ अध्यात्मिक बल्कि पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बड़ी ही तेजी से विकास किया गया है। अयोध्या के होटलों में कमरों की डिमांड पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़ गयी है।
पूरी अयोध्या नगरी को भगवान राम की थीम पर सजाया जा चुका है। अगर आप भी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पूरा पढ़ें। हम आपको अयोध्या ट्रिप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं।

- राम मंदिर जाते समय अपने साथ मोबाइल फोन, कोई भी यंत्र, बैग या धातु से बनी वस्तु साथ में न ले जाएं। भले ही राम मंदिर में लॉकर की सुविधा उपलब्ध है लेकिन लॉकर में सामान रखने और उन्हें निकालने में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है।
- मंदिर में जाते समय सबसे अच्छा होगा रुपए आप पॉकेट में रखकर ही लेकर जाएं। पर्स में लेकर जाने पर भी उसे लॉकर में जमा कराने के लिए जाना पड़ेगा।
- अगर संभव हो तो अपने जूते-चप्पल होटल के कमरे में ही रखकर खाली पैर मंदिर जाएं। इससे आप अपना 15-20 मिनट का समय बचा सकेंगे।
- रामलला के दर्शन करने सुबह जाने के बजाए, शाम को जाने का प्लान बनाएं। शाम को 7 बजे के आसपास मंदिर में अभी भीड़ कम नजर आ रही है।
- राम मंदिर में प्रवेश करने के बाद हमेशा कोशिश करें रास्ते के दाहिने तरफ से आगे बढ़ने की। इससे आपको रामलला का सबसे नजदीक 6 फीट की दूरी से करने का मौका मिलेगा। रामलला को निहारने का कुछ पल का और मौका भी मिल जाएगा।

- राम मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह तक की दूरी को तय करने के लिए पैदल ही चलना पड़ेगा। यह दूरी करीब आधे किमी की है लेकिन भीड़ में चलने की वजह से 1-2 किमी लंबी लग सकती है। इसलिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें।
- मंदिर में रामलला के सामने आपको ज्यादा देर रुकने नहीं दिया जाएगा। इसलिए मंदिर में प्रवेश करने के बाद दूर से ही जब रामलला दिखाई देने लगे तो अपना ध्यान पूरी तरह से रामलला पर ही केंद्रीत कर लें। बाद में कहीं मलाल न रह जाए कि राम मंदिर जाकर भी रामलला के दर्शन नहीं हुए।
- मंदिर से बाहर निकलते समय मंदिर प्रशासन की तरफ से निःशुल्क प्रसाद वितरित किया जाता है। उसे ले लें।
- हनुमानगढ़ी मंदिर में हर वक्त भक्तों की भारी भीड़ जमा रहती है। इसलिए जब भी हनुमानगढ़ी मंदिर दर्शन करने जाएं, हाथ में समय लेकर ही निकले।
- कनक भवन और दरशथ महल में कम ही लोग जाते हैं, लेकिन इन्हें मिस करना गलती होगी। यहां जरूर जाएं।
Other articles published on Feb 9, 2024



Click it and Unblock the Notifications














