Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्री वेडिंग शूट के लिए यह है भारत की सबसे खास जगह, कपल्स को खूब आ रही पसंद

प्री वेडिंग शूट के लिए यह है भारत की सबसे खास जगह, कपल्स को खूब आ रही पसंद

काशी अपने ऐतिहासिक व धार्मिकता के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों काशी अपने किसी और चीज के लिए भी जाना जा रहा है और वो है यहां पर होने वाला प्री वेडिंग शूट..। जी हां, वाराणसी में इन दिनों प्री वेडिंग शूट के लिए भारत के बड़े-बड़े इन दिनों काफी चर्चा में है। तो आइए देखते हैं बनारस के इन खूबसूरत डेस्टिनेशंस को...

चेतसिंह किला

वाराणसी का चेतसिंह किला शुरू से ही सभी की पहली पसंद रहा है। यह गंगा नदी के किनारे बसा एक सुंदर सा किला है। गंगा घाट होने वाले अधिकतर कार्यक्रम इसी घाट पर होते हैं। इन दिनों प्री वेडिंग शूट के लिए कपल्स इस किले की ओर ज्यादा रूख कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी भी शादी होने वाली है या आप कपल्स है तो प्री वेडिंग शूट के लिए चेतसिंह किला जा सकते हैं।

pre wedding shoot

गंगा में नाव पर शूट

दिसम्बर का महीना चल रहा है, इस बीच गंगा नदी के पास आपको साइबेरियन पक्षी देखने को मिलेंगे। ऐसे में अगर आप वाराणसी की ओर रूख करने की सोच रहे हैं या फिर प्री वेडिंग शूट के लिए गंगा घाट पर नाव की सवारी भी कर सकते हैं। नाव की सवारी के बीच आपको साइबेरियन पक्षी भी देखने को मिलेंगे। इन पक्षियों के बीच आप प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं, इन शानदार दृश्यों के बीच आपकी काफी सुदंर फोटो आने वाली है।

नेपाली मंदिर

काशी के ललिता घाट के पास में एक नेपाली मंदिर है, जिसकी सुंदरता देख कोई भी हैरान हो सकता है। यकीन मानिए इन खूबसूरत स्थान पर आपकी फोटो शूट जबरदस्त आएगी। प्री वेडिंग शूट के लिए ये स्थान काफी शानदार है, यहां के दृश्य आपको काफी पसंद आने वाला है।

pre wedding shoot

गंगा आरती

काशी के घाटों पर शाम के आरती आयोजित की जाती है, जो काशी की संस्कृति को दर्शाती है। शाम के समय यहां आप प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं। इन दिनों काफी दूर-दूर से लोग यहां आकर अपनी शूट करा रहे हैं। ऐसे में आप अगर वाराणसी में शूट कराने की सोच रहे हैं तो गंगा आरती के समय प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं।

गंगा उस पार रेत पर

अगर आप रेगिस्तान में फोटोग्राफी कराने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको राजस्थान जाने की जरूरत नहीं है। आप गंगा घाट के उस पार रेत पर जाकर प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं। उस पार आपको ऊंट - घोड़े भी मिल जाएंगे, जिसकी आप सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+