Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन छुट्टियों में घूमे सिक्किम की वादियों को

इन छुट्टियों में घूमे सिक्किम की वादियों को

By Goldi

सेवेन सिस्टर्स के नाम से मश्हूर पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यह खूबसूरत राज्य अपने पहाड़, वादियां, घाटियां ,नेशनल पार्क और कलकल कर बहने वाली नदियों के लिए जाना जाता है। इस खूबसूरत राज्य में कुछ बेहद ही खूबसूरत हिलस्टेशन मौजूद है, जो आज भी पर्यटकों की बाह जोट रहे हैं।

सिक्किम पर्यटकों के बीच अपनी अपार प्राकृतिक सुन्दरता, उंचे उंचे पहाड़ों के लिए जाना जाता है, लेकिन इनके बीच कुछ ऐसी भी जगहें मौजूद है, जो आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर है। तो क्यों ना सिक्किम के इन खास हिलस्टेशन को इस बार छुट्टियों में घूमा जाये जहां ना पर्यटकों का जमावड़ा मिलेगा, ना ही शहरीकरण का कोलाहल। अगर आप वाकई आसमान को छूना चाहते हैं, तो वह काम यहां आकर आसानी से कर सकते हैं, तो इन छुट्टियों अपनी लिस्ट में सिक्किम की इन हसीन वादियों का नाम जोड़ना कतई ना भूले

रवांग्‍ला

रवांग्‍ला

Pc:Soumya Kundu

तीस्‍ता घाटी से रंगीत घाटी को अलग करने वाले स्‍थान के किनारे पर बसा है ये रवांग्‍ला शहर। इस जगह पर आपको हिमालय पर्वत की ऊंची-ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हुई हुई नज़र आएंगी। यही इस जगह की खासियत भी है। इसके अलावा रवांग्‍ला से आपको कंचनजंघा का खूबसूरत नज़ारा भी दिखाई देगा और आप यहां से पंदिम, काबरू, सिनिओल्‍छु जैसी कई पर्वत श्रृंख्‍लाएं देख सकते हैं।

लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर मईनाम और टेनडोंग पर्वत पर स्थित ये जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसद्धि है। साथ ही हिमालय पर्वत भी पर्यटकों को यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं। सिक्किम आने वाले पर्यटक इस जगह पर घूमने जरूर आते हैं। इस जगह पर घने जंगलों में वनस्‍पति और फूलों की भी अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा चाय के बागान, संस्‍कृति और मठ भी यहां के मुख्‍य आकर्षणों में शामिल है।

फोडोंग

फोडोंग

Pc:dhillan chandramowli
फोडोंग सिक्किम की एक और बेहद खूबसूरत जगह है,जोकि उत्तर सिक्किम जिले में गंगटोक से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। इस खूबसूरत जगह सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटक ताज़ी हवा और प्राकृतिक सुन्दरता के बीच छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचते हैं।

फोडोंग प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ अपने खूबसूरत मठों के लिए भी जाना जाता है, यहां के प्रसिद्ध मठों में फोडोंग मठ,लाबरांग मठ आदि शामिल हैं। मनमोहक नजारे प्रदान करता फोडोंग को आपको अवश्य घूमना चाहिए।

नामची

नामची

Pc:yuen yan
दक्षिण सिक्किम में स्थित नामची गंगटोक से करीबन 80किमी की दूरी पर स्थित है। यह पर्यटकों के बीच गहरे घाटियों और विशाल पहाड़ियों से घिरे एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ केंद्र के रूप में लोकप्रिय है। अगर आप एकांतता को पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए है। नामची अपने रोचक इतिहास और रहस्यमयी कहानियों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। हर साल फरवरी के महीने में नामची में सिक्किम के सबसे बड़े फूल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजाति के फूलों को देखा जा सकता है।

लाचुंग

लाचुंग

Pc: Jaiprakashsingh

युकसोम

युकसोम

Pc:Kothanda Srinivasan
युकसोम सिक्किम का एक अन्य सुंदर हिल स्टेशन है, जो चारो और बर्फ की पहाड़ियों और सुन्दर वनस्पति से ढका हुआ है। युकसोम सिक्किम का एक ऐतिहासिक शहर है, जोकि पहले सिक्किम की राजधानी हुआ करती थी। यह खूबसूरत जगह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर लवर्स के बीच खासा लोकप्रिय है। युकसोम में स्थानीय लोगों द्वारा सकारात्‍मक रूप से युकसोम और तो और सिक्किम के अन्‍य स्‍थानों में ईको-टूरिज्‍म को बढ़ावा देने के विचार को अपनाये जाने के चलते यह स्‍थान अब ईको-टूरिज्‍म गांव के रूप में जाना जाता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+