Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि में डांडिया नाइट के लिए प्रसिद्ध हैं भारत के ये शहर

नवरात्रि में डांडिया नाइट के लिए प्रसिद्ध हैं भारत के ये शहर

नवरात्रि के दौरान आप गुजरात के अलावा दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर में डांडिया और गरबा नाइट्स का आनंद ले सकते हैं।

नौ रात और दस दिनों तक मनाई जाने वाली नवरात्रि भारत का एक बड़ा त्योहार है। इन नौ दिनों में देवी शक्ति के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टेति, कूष्माण्डेति, स्कन्दमातेती, कात्यायनीति, कालरात्रीति, महागौरीति और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की पूजा - उपासना के साथ इस रंगीन त्योहार का एक मुख्य आकर्षण डांडिया रास नृत्य भी है। वैसे डांडिया रास भारत के गुजरात राज्य का लोक नृत्य है, लेकिन यह विश्व भर में प्रसिद्ध है, और खासकर नवरात्रि के पावन अवसर पर यह पूरे भारत वर्ष में खेला जाता है।

दरअसल डांडिया एक समूह नृत्य है, जिसमें दो छड़ों का इस्तेमाल कर नृत्य किया जाता है। इस नृत्य का आयोजन शाम की आरती के बाद होता है। पारंपरिक परिधान में महिलाएं, पुरुष व बच्चें इस नृत्य का घंटो आनंद लेते हैं। इस लेख में आज हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप डांडिया नाइट का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

दिल्ली

दिल्ली

PC- Kashif Mardani

अगर आप राजधानी दिल्ली या उससे आसपास रहते हैं, तो दिल्ली की बताई जा रही जगहों पर आकर डांडिया नाइट का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। हाल के वर्षों में इस खास नृत्य का शहर भर में काफी असर पड़ा है। अब जगह-जगह नवरात्रि के दौरान इस खास पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया जाता है, जिसमें सोसाइटी के लोग जी भरकर डांडिया का आनंद ले सकते हैं। आप दिल्ली मेंएडवेंचर आइलैंड, रोहिणी, किंगडम ऑफ ड्रीम्स(गुरुग्राम), पंडारा पार्क आदि में से किसी भी जगह का चयन कर सकते हैं। यहां आपको परिधान से लेकर सभी आवश्यक चीजे उपलब्ध हो जाएंगी। आप यहां दोस्तों या अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।

वडोदरा

वडोदरा

PC- Brian Glanz

डांडिया और गरबा गुजरात का लोक नृत्य है, अगर आप इस खास नृत्य के असल रंग में रंगना चाहते हैं, तो गुजरात के वडोदरा की ओर प्रस्थान कर सकते हैं। शाम की आरती के बाद इस खास नृत्य का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोक गायकों को भी आमंत्रित किया जाता है, और पारंपरिक रूप से इस नृत्य का सुभारंभ होता है। अगर आप डांस के शौकीन नहीं है तो मात्र दर्शक बनकर भी काफी आनंद प्राप्त कर सकते हैं। आप वडोदरा में नवलक्खी गरबा ग्राउंड आ सकते हैं। मात्र कुछ शुल्क देकर आप इस नृत्य का हिस्सा बन सकते हैं। यहां आपको सभी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

मुंबई

मुंबई

PC-Donald Judge

गणेश चतुर्ति के भव्य आयोजन के बाद पूरा महाराष्ट्र नवरात्रि मनाने के लिए पूरा तैयार है। मुंबई की चुनिंदा जगहों का अच्छी तरह सजा दिया गया है, ताकि डांडिया और गरबा का आनंद पूरा शहर ले सके । आप मुंबई आकर डांडिया नाइट्स या लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आप इस दौरान कई जाने-माने फिल्मी कलाकारों को देख पाएंगे। मुंबई का बोरीवली गुजरातियों का हब माना जाता है, आप यहां आकर नवरात्रि के विशेष उत्सव में शामिल हो सकते हैं। मुंबई के कुची ग्राउंड में डांडिया का भव्य आयोजन किया जाता है।

अहमदाबाद

अहमदाबाद

गुजरात का अहमदाबाद गरबा और डांडिया नाइट के लिए सबसे आदर्श स्थल है। यहां कई शानदार जगहें हैं जहां इस पारंपरिक नृत्य का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। हर दिन नए कलाकारों के साथ डांडिया नाइट का शुभारंभ किया जाता है। आप अहमदाबाद आकर माही पार्टी प्लॉट, अमन-आकाश पार्टी प्लॉट, वीवेंज़ा बाय गोपी आदि जगहों का आ सकते हैं। मात्र कुछ शुल्क के साथ आपको डांस की सारी सामग्री मिल जाएगी। आप यहां परिवार या दोस्तों के साथ जरुर आएं।

बैंगलोर

बैंगलोर

PC- Moheen

नवरात्रि महोत्सव का असर आप दक्षिण भारत में भी देख सकते हैं। कर्नाटक का बैंगलोर शहर भी इस त्योहार को मनाने में अपनी पूरी भागीदारी देता है। बैंगलोर शहर में कई शानदार जगहें हैं, जहां डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कई बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है। बहुत सी लोकप्रिय जगहों पर आपको लाइव कॉन्सर्ट का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा। अगर आप बैंगलोर में हैं, तो यहां आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+