Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वेलेंटाइन स्पेशल: पार्टनर को दीजिये एक रोमांटिक एहसास, यहां आइये और कहिये डार्लिंग- आई लव यू

वेलेंटाइन स्पेशल: पार्टनर को दीजिये एक रोमांटिक एहसास, यहां आइये और कहिये डार्लिंग- आई लव यू

सबसे पहले तो हमारी तरफ से आपको वेलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं। इस वेलेंटाइन ईश्वर से हमारी यही कामना है कि आप और आपके साथी के बीच पनप रहे प्यार का रिश्ता पहले से कहीं अधिक गहरा हो।

By Belal Jafri

सबसे पहले तो हमारी तरफ से आपको वेलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं। इस वेलेंटाइन ईश्वर से हमारी यही कामना है कि आप और आपके साथी के बीच पनप रहे प्यार का रिश्ता पहले से कहीं अधिक गहरा हो। आगे बढ़ने से पहले अब हम आपसे कुछ चुनिंदा सवाल पूछना चाहते हैं ।

1 - क्या कभी आपने अपने महबूब के सामने अपने प्यार का इजहार किया है?
2 - क्या कभी आपने अपने दिलबर को बताना चाहा है कि आप उसे कितना प्यार करती है?
3 - क्या कभी आपने ये सोंचा है कि प्यार का इज़हार करने के लिए कौन सी जगह बेहतर है ?

अब आपको घबराने और परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको आपके प्यार की मंज़िल तक पहुँचाने के लिए नेटिव प्लानेट हमेशा से ही तैयार हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन चुनिंदा डेस्टिनेशनों के बारे में जहां जाकर बिना किसी संकोच के आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

यकीन मानिये ये डेस्टिनेशन ऐसे हैं कि जिनकी प्राकृतिक सुंदरता देखने के बाद आप अपने साथी को "आई लव यू" कहे बिना नहीं रह पाएंगे।

गोवा

गोवा

भला इजहार-ए-मुहब्बत के लिए गोवा से बेहतर कौन सी जगह हो सकती है। यहां जहां एक ओर आपको खूबसूरत बीच और मनमोहक नज़ारे मिलेंगे तो वहीं दूसरी ओर आप एडवेंचर एक्टिविटी में भी अपने हाथ आज़मा सकते हैं। अगर आपके साथी का टेस्ट थोडा हटके है तो विश्वास करिये इस वेलेंटाइन डे गोवा आपकी मुहब्बत में चार चांद लगा देगा।

ऊटी

ऊटी

ऊटी,नीलगिरी की सुंदर पहाड़ियों में स्थित एक सुंदर शहर है जो प्यार का इजहार करने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। तो अब देर किस बात की आज ही ऊटी का टिकट बुक करिये और वहां जाकर एक लाल गुलाब देने के बाद कर दीजिये अपने प्यार का इजहार।

कोडैकनाल

कोडैकनाल

तमिलनाडु का कोडैकनाल वो जगह है जहां हर साल लाखों पर्यटक इसकी खूबसूरती के कारण हनीमून के लिए आते हैं। हमने इस स्थान का चुनाव केवल इस लिए किया है क्योंकि हम जानते हैं कि खूबसूरती प्यार के लिए एक उत्प्रेरक की ही तरह काम करती है। अब देर न कीजिये आज ही कोडैकनाल पहुँचिये और कह दीजिये अपने बॉयफ्रेंड / गर्लफ्रेंड से आई लव यू

 लक्षद्वीप

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप को उसकी बेइंतेहा खूबसूरती के लिए मालदीव के स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। लगभग 4200 वर्ग किलोमीटर से अधिक लैगून क्षेत्र और 36 वर्ग किलोमीटर से अधिक के द्वीप समूह वाला ये क्षेत्र यहाँ आने वाले हर एक पर्यटक को कुछ न कुछ देता है या यूँ भी कहा जा सकता है की यहाँ आने वाले पर्यटक को अपने लिए यहाँ हर वो चीज मिलेगी जिसकी उसे तलाश है ।

पांडिचेरी

पांडिचेरी

पॉण्डी के खूबसूरत बीच किसी का भी मन मोहने के लिए काफी हैं। आप पांडिचेरी आइये और अपने जीवन की एक बिलकुल नयी शुरुआत कीजिये।

खजुराहो

खजुराहो

प्यार इश्क़ और मुहब्बत पर जब बात हो और ऐसे में हम खजुराहो का नाम न लें तो बात कुछ हद तक अधूरी लगती है। प्यार के लिए खजुराहो से बेहतर जगह कोई हो ही नहीं सकती इस स्थान के हर एक कण में प्रेम भरा है।

श्रीनगर

श्रीनगर

श्रीनगर का शुमार भारत के सबसे खूबसूरत और रोमांटिक स्थानों में होता है। तो क्यों न इस वेलेंटाइन डे अपने प्यार का इजहार अपने साथी को श्रीनगर ले जाकर के किया जाये।

उदयपुर

उदयपुर

प्यार के इजहार के लिए उदयपुर का चुनाव एक समझदारी भरा फैसला रहेगा। यहाँ का रॉयल वातावरण आपको एक राजकुमार होने का एहसास दिलाएगा।

वायनाड

वायनाड

वायनाड के मौसम ने हमेशा ही देश दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। ये स्थान विवाह के बाद हनीमून पर जाने के लिए एक आदर्श गंतव्य है। तो क्यों न इस वेलेंटाइन आप घुटनों के बल बैठ के केरल के इस खूबसूरत हिल स्टेशन में अपने पार्टनर को प्रपोज करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+