Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप सिंगल हैं तो भारत के ये स्थल आपके लिए बने हैं, जानिए खासियत

अगर आप सिंगल हैं तो भारत के ये स्थल आपके लिए बने हैं, जानिए खासियत

सिंगल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन । best tourist places in india for singles

भारत विश्व के उन चुनिंदा स्थलों में गिना जाता है, जहां हर तरह के सैलानी अपनी पसंद के स्थल का चुनाव कर मनोरंजन को दुगना कर सकते हैं। यही वजह है कि बीते चंद वर्षों में भारत के देशीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटन में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। भारत की खास भौगोलिक संरचना और विविध संस्कृति सबका स्वागत करती है। पारिवारिक पर्यटन हो या एकल, प्रकृति प्रेमियों के लिए या एडवेचंर के शौकीनों केलिए...यहां सबके मनोरंजन के साधन उपलब्ध है।

आज इस खास लेख में हम भारत के उन चुनिंदा सबसे खास स्थलो के बारे में आपको बताएंगे जो सिंगल्स के लिए परफेक्ट माने जाते हैं, जहां जरूरत नहीं कि पार्टनर के साथ ही आया जाए। ये देश के वो पर्यटन गंतव्य है, जहां अकेले रहकर भी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जा सकता है। इस खास लेख के माध्यम से जानिए कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल, उत्तराखंड

PC- Incorelabs

उत्तराखंड के पहाड़ी घाटियों में स्थित नैनीताल धरती पर किसी सपनों के शहर की परिभाषा को पूरा करता है। नैनीताल राज्य के कुमाऊं मंडल का एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हो, जो अपनी झीलों के लिए जाना जाता है। हरी-भरी पहाड़ियों के मध्य बनी ये प्राकृतिक झीले दूर-दराज के सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करती हैं। ये एक खास स्थल है जहां मौज मस्ती के लिए जरूरत नहीं कि आप परिवार या पार्टनर के साथ आएं।

नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां अकेले भी रहकर प्राकृति सौंदर्यता का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा आप यहां उपलब्ध कराई जाने वाली एडवेंचर गतिविधियों का हिस्सा भी बन सकते हैं। यह एक सुरक्षित स्थल है जहां की एक ट्रिप का प्लान आप अकले भी बना सकते हैं।

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर, कर्नाटक

PC- Raghuapara

सिंगल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन की श्रृंखला में दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य का मैसूर भी आता है। मैसूर दक्षिण भारत के चुनिंदा सबसे प्राचीन शहरों में गिना जाता है। इस शहर को कर्नाटक का सांस्कृतिक हब कहा जाता है। मैसूर मुख्यत: अपने ऐतिहासिक पैलेस के लिए जाना जाता हैस, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के सैलानी आते हैं।

यह एक सुरक्षित शहर है जहां आप रात के समय में भी आराम से घूम सकते हैं। भारतीय इतिहास और संस्कृति की बेहतर समझ के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर, राजस्थान

PC- Geri

राजस्थान का उदयपुर भी सिंगल्स के लिए एक शानदार स्थल है जहां कुछ दिन रूककर राजस्थानी संस्कृति और शाही जीवनशैली का आनंद लिया जा सकता है। राजस्थान के लोग काफी खुशमिजाजी और मदद करने वाले स्वभाव के होते हैं। इसलिए आप यहां आराम से घूम सकते हैं। राजस्थानी शहरी और ग्रामीण संस्कृति को करीब से देखने के लिए आप यहां की गलियों का भ्रमण कर सकते हैं।

अगर आप एकल भ्रमण पर विश्वास रखते हैं तो यहां आस सकते हैं। आप यहां दिल्ली से बस यहा हवाई सेवा के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।

काजीरंगा

काजीरंगा

PC-Travelure

अगर आप अपनी एकल यात्रा को थोड़ा रोमांचक मोड देना चाहते हैं तो असम के काजीरंगा नेशनल पार्क की सैर का आनंद ले सकते हैं। इस स्थल का चुनाव हमने आपके रोमांच को ध्यान में रखकर किया है। काजीरंगा भारत के से पुराने और सबसे खास राष्ट्रीय उद्यानों में शामिल है, जहां आप जंगल सफारी की मदद से वन्यजीवन को करीब से देख सकते हैं।

काजीरंगा मुख्य रूप से अपने एक सिंग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी आप यहां तेंदुआ, फिशिंग कैट, सांभर, हिरण, लंगूर आदि जीवों को देख सकते हैं।

वाराणसी

वाराणसी

PC- Jorge Royan

उपरोक्त स्थलों के अलावा उत्तर भारत का बनारस शहर भी सिंगल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाता है। काशी का वर्तमान रूप बनारस उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर माना जाता है। यह धार्मिक स्थल अपने गंगा घाटों के लिए ज्यादा जाना जाता है। यहां आपको एकल यात्री न सिर्फ देश बल्कि विदेश के काफी ज्यादा दिख जाएंगे।

बनारस में आकर आप शांत गंगा घाटों की सैर, अस्सी घाट की गंगा आरती और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली के जरिए आप यहां आसानी से पहंच सकते हैं। बनारस हवाई, सड़क और रेल मार्ग के द्वारा देश के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+