Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »UP के बिजनौर में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग - ऋषिकेश जाने की नहीं जरूरत, जानिए किराया और Details

UP के बिजनौर में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग - ऋषिकेश जाने की नहीं जरूरत, जानिए किराया और Details

एडवेंचर खेलों के शौकिन जब भी रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटिज में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनकी पहली पसंद उत्तराखंड का ऋषिकेश या फिर हिमाचल प्रदेश का मनाली ही होता है। खासतौर पर इन दोनों शहरों को रिवर राफ्टिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है जहां दूर-दराज के इलाकों से भी लोग आते रहते हैं। लेकिन अब...

उत्तर प्रदेश वालों को रिवर राफ्टिंग के लिए इन जगहों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि UP के बिजनौर में ही रिवर राफ्टिंग की शुरुआत हुई है। बिजनौर के कालागढ़ में रामगंगा नदी में रिवर राफ्टिंग शुरू हो चुकी है।

uttar pradesh bijnor river rafting

एक सप्ताह पहले हुआ ट्रायल

बिजनौर की रामगंगा नदी में रिवर राफ्टिंग पिछले रविवार (23 जून) से शुरू हो चुकी है। इसका ट्रायल एक सप्ताह पहले ही किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही जिला प्रशासन की ओर से इसे शुरू किया गया है। बताया जाता है कि ट्रायल के समय प्रशासन के कई अधिकारियों ने रिवर राफ्टिंग का लुत्फ भी उठाया था।

bijnor uttar pradesh river rafting

पहले दिन से ही हिट है राफ्टिंग

रविवार को राफ्टिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बिजनौर जिले में पर्यटक को बढ़ावा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार एक बार में 8 लोग ही राफ्टर में सवार हो सकेंगे। राफ्टर में पर्यटकों के साथ गाइड भी होगा, जो राफ्टिंग के विषय में सारी जानकारियां देता रहेगा।

जिस तरह ऋषिकेश या मनाली में बिना सुरक्षा गियर के राफ्टिंग करने की अनुमति नहीं होती है, ठीक उसी तरह बिजनौर में भी रिवर राफ्टिंग करते समय लाइफ गार्ड जैकेट, हेलमेट आदि पहनना अनिवार्य होगा। मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के बाद पहले दिन ही करीब 30 लोगों ने रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाया था।

river rafting started bijnor uttar pradesh

कितना है किराया

रिवर राफ्टिंग का किराया दूरी के आधार पर तय किया गया है। जो निम्न है :

दूरी किराया
4 किमी ₹300
9 किमी ₹500

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो रिवर राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश के मुकाबले बिजनौर जाना काफी ज्यादा आसान होगा। दिल्ली से बिजनौर की दूरी करीब 175 किमी की है। आप चाहे तो खुद ही बाइक या गाड़ी चलाकर यहां पहुंच सकते हैं या फिर दिल्ली से बिजनौर आने-जाने के लिए किराए पर गाड़ी भी बुक कर सकते हैं जो आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगी।

More News

    Read more about: uttar pradesh adventure
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+