Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Budget 2025 : 50 पर्यटन स्थलों का विकास, मेडिकल टूरिज्म समेत बजट में पर्यटन सेक्टर के लिए क्या है खास!

Budget 2025 : 50 पर्यटन स्थलों का विकास, मेडिकल टूरिज्म समेत बजट में पर्यटन सेक्टर के लिए क्या है खास!

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पिटारा खोल दिया है। बिहार के लिए जहां बल्ले-बल्ले वाली स्थिति हो रही है वहीं मध्यम वर्गीय लोगों के लिए इनकम टैक्स में भी उन्होंने छूट की घोषणा की है। वित्त मंत्री सीतारमण ने विमानन क्षेत्र में भी कई प्रमुख घोषणाएं की है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में कई घोषणाएं की है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि...

केंद्र सरकार ने अगले कुछ सालों में पर्यटन व मेडिकल पर्यटन के क्षेत्र को विकसित करने का मन बना लिया है। संसद में बजट पेश करते हुए अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत अलग-अलग राज्यों में 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करेगा।

budget 2025-26

केंद्र सरकार अलग-अलग राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करेगी। इसके साथ ही होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन (ऋण) देने की घोषणा भी केंद्रीय वित्त मंत्री ने की है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का कनेक्शन बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि केंद्र सरकार भगवान बुद्ध से जुड़े धार्मिक स्थलों के विकास पर खास तौर पर ध्यान देने वाली है।

भगवान बुद्ध से जुड़ी ऐतिहासिक जगहें, उनके जीवन के तमाम पहलुओं से जुड़ी जगहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया जिसमें उन्होंने भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार निजी क्षेत्रों के साथ साझेदारी करेगी।

पर मेडिकल टूरिज्म है क्या?

जब भी कोई व्यक्ति अपनी किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए अपने देश के बाहर दूसरे किसी देश की यात्रा पर जाता है, तब उसे मेडिकल टूरिज्म कहा जाता है। सीधे शब्दों में अगर कहा जाए तो इलाज करवाने के लिए जब लोग विदेशों में जाते हैं, तो उसे मेडिकल टूरिज्म कहा जाता है। पिछले कुछ समय से भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। पड़ोसी देश बांग्लादेश, भुटान आदि से बड़ी संख्या में लोग भारत में आकर यहां रहते और इलाज करवाते हैं।

budget tourism sector

विशेषज्ञों का कहना है

मीडिया रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से कहा गया है कि भारत में पर्यटन क्षेत्र हर साल 24% की दर से बढ़ रहा है और अगले 10 सालों में इस क्षेत्र में 60 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। खासतौर पर कोरोना संक्रमण का दौर खत्म होने के बाद अब पर्यटन क्षेत्र का विकास जितनी तेजी से हो रहा है, उतनी ही तेजी से इसे मजबूती भी मिल रही है।

पर्यटन की वजह से हमारे देश में विमानन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 376.43 मिलियन पर पहुंच गयी, जो पिछले वित्तीय वर्ष से लगभग 15% ज्यादा है। हमारे देश में आने वाले विदेशी मेहमानों (पर्यटकों) की संख्या भी एक बार फिर महामारी से पहले वाले स्तर पर ही पहुंच चुका है।

More News

    Read more about: budget tourism travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+