Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ पूजा 2024 : देश के अलग-अलग शहरों में छठ पूजा के दिन कितने बजे डूबेंगे और उगेंगे 'सूरुज देव'

छठ पूजा 2024 : देश के अलग-अलग शहरों में छठ पूजा के दिन कितने बजे डूबेंगे और उगेंगे 'सूरुज देव'

उगीं उगीं हे सुरुज देव...छठ पूजा के मौके पर बजने वाला यह गीत कोई सामान्य सा गीत नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। नहाए-खाए के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत 5 नवंबर से हो चुकी है। कल यानी 6 नवंबर को पूरे दिन उपवास के बाद छठ व्रती खरना पूजन करेंगी, जिसके बाद 36 घंटों का उनका निर्जला उपवास भी शुरू हो जाएगा।

7 नवंबर को डूबते और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही छठ व्रती अपना उपवास तोड़ेंगी। छठ पर्व के प्रति लोगों के मन में अपार श्रद्धा का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यह किसी एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में मनाया जाने वाला पर्व बन चुका है। छठ पर्व ही दुनिया का एकमात्र पर्व होता है, जिसमें पहले डूबते और उसके बाद उगते सूर्य की पूजा की जाती है।

chhath puja 2024

लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है, छठ पूजा को लोग कहते तो छठी माई हैं लेकिन इसमें पूजा सूर्य देव की होती है। ऐसा क्यों होता है?

क्या है पौराणिक मान्यता?

छठ पूजा से जुड़ी कई पौराणिक मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि त्रेता युग में माता जानकी ने तो द्वापर में अंगराज कर्ण और द्रौपदी ने भी छठ मैया की पूजा की थी। मान्यताओं के अनुसार छठी मैया भगवान सूर्य की बहन हैं। इसलिए जब सूर्य देव को साक्षात् देवता मानकर पूजा जाता है तो इसका फल छठी मैया देती हैं। वहीं एक मान्यता यह भी है कि छठी मैया भगवान शिव व माता पार्वती के बड़े बेटे कार्तिकेय की पत्नी हैं। यानी इस नाते वह भगवान शिव की पुत्रवधु हुई। बहरहाल, मान्यताएं चाहे जो भी हो लेकिन छठ पूजा के साथ श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा जुड़ी हुई है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है।

patna chhath 2024

बिहार के अलग-अलग जिलों में छठ पूजा के दोनों दिन कितने बजे सूर्यास्त और सूर्योदय होगा? यह जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें :

देश के वैसे शहर जहां बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं, वहां कितने बजे सूर्यास्त और सूर्योदय होगा?

शहर 7 नवंबर को सूर्यास्त का समय 8 नवंबर को सूर्योदय का समय
1
लखनऊ 5.19 बजे 6.21 बजे
2
कानपुर 5.22 बजे 6.22 बजे
3
गोरखपुर 5.09 बजे 6.11 बजे
4
वाराणसी 5.13 बजे 6.10 बजे
5
नोएडा 5.31 बजे 6.38 बजे
6
प्रयागराज 5.17 बजे 6.15 बजे
7
आगरा 5.30 बजे 6.33 बजे
8
दिल्ली 5.31 बजे 6.38 बजे
9
गुरुग्राम/गुड़गांव
5.32 बजे 6.39 बजे
10
देहरादून 5.25 बजे 6.38 बजे
11
हरिद्वार 5.25 बजे 6.37 बजे
12
कोलकाता 4.55 बजे 5.45 बजे
13
हावड़ा 4.55 बजे 5.45 बजे
14
टीटागढ़ 4.55 बजे 5.45 बजे
15
भोपाल 5.38 बजे 6.30 बजे
16
जमशेदपुर 5.04 बजे 5.54 बजे
17
जालंधर 5.34 बजे 6.49 बजे
18
जबलपुर 5.28 बजे 6.19 बजे
19
मथुरा 5.31 बजे 6.35 बजे
20
मेरठ 5.39 बजे 6.37 बजे
21
ठाणे 6.01 बजे 6.42 बजे
22
नागपुर 5.34 बजे 6.20 बजे
23
गाजियाबाद 5.30 बजे 6.37 बजे
24
रांची 5.06 बजे 5.58 बजे
25
गुवाहाटी 4.37 बजे 5.36 बजे

इन शहरों के अलावा अगर आप किसी और शहर में सूर्योदय अथवा सूर्यास्त का समय जानना चाहते हैं तो हमारे वेबपोर्टल https://www.boldsky.com पर जाकर अपना शहर चुनें।

More News

    Read more about: chhath puja 2024 festival india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+