अगर वास्तविकता देखा जाए तो मां-बाप अपने बच्चों के भविष्य के लिए क्या कुछ नहीं करते। उन्हें अच्छे से रखना, पढ़ाना-लिखाना सब कुछ करते हैं, ताकि उनके बच्चे समाज में अच्छे से रह सके। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी बच्चों के लिए एक चीज बेहद जरूरी होती है और वो है उनके खेलना और घूमना। अगर देखा जाए तो निम्न वर्ग के मां-बाप अपने बच्चों के घुमाने के लिए कहीं ले नहीं जा पाते, इसका मुख्य कारण होता है उनके पास पैसे की कमी। क्योंकि एक सीमित पैसे में उन्हें घर भी तो चलाना होता है तो ऐसे में आज हम इस बाल दिवस के मौके पर कुछ ऐसे स्थानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बेहद सस्ती और बजट वाली जगहें है।
इन स्थानों पर आप अपने बच्चों को घुमाने के लिए आसानी से ले जा सकते हैं और आपकी जेब पर भी इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में अब आपको भी ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न हीं ज्यादा दिनों तक अपने बच्चों को 'नहीं' बोलने की जरूरत पड़ेगी। यहां उन स्थानों की लिस्ट दी गई है, जहां आप अपने बच्चों को साथ घुमाने ले जा सकते हैं।

वाराणसी
वाराणसी को काशी के नाम से जाना जाता है, जो विश्व के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक आते हैं और अध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति करते हैं। इस शहर को मंदिरों के शहर के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये शहर भगवान शंकर के त्रिशुल पर टिकी हुई है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर भी यही है। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए काफी मंदिर है, जहां आप घूम सकते हैं।
वाराणसी में घूमने लायक स्थान - काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, दुर्गाकुण्ड मंदिर, सारनाथ, दशाश्वमेघ घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट व बीएचयू।

मथुरा
श्रीकृष्ण की जन्मस्थली कहे जाने वाली मथुरा भी घूमने के लिहाज से काफी सुंदर जगहों में से एक है। यहां श्रीकृष्ण के सैकड़ों मंदिर मिल जाएंगे, जो आपके बच्चों के लिए काफी अच्छे स्थान बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप मथुरा की सैर पर निकले तो वृंदावन घूमना कभी ना भूले। यही पर भगवान कृष्ण ने गोपियों से रास रचाई थी, जिसे आज भी देखा जा सकता है।
मथुरा में घूमने लायक स्थान - प्रेम मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, कंस किला व गोवर्धन पहाड़ी।

अयोध्या
भगवान राम की जन्मस्थली कहे जाने वाली अयोध्या भी बच्चों को घुमाने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है, जहां आप अपने बच्चों को घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। यहां आपको राम मंदिर के अलावा कई ऐसे स्थान मिलेंगे, जो धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं। यहां पर सरयू नदी भी है, जिसमें भगवान राम के साथ-साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न ने जल समाधि ली थी।
अयोध्या में घूमने लायक स्थान - श्री राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, राम की पौड़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर, सीता की रसोई, तुलसी स्मारक भवन, राजा दशरथ समाधि स्थल, मोती महल व बहु बेगम का मकबरा।

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल है, जहां बच्चों के साथ घूमने जाया जा सकता है। यहां आपको घूमने के लिए कई ऐसे पार्क भी मिलेंगे, जहां जाने के बाद आपके बच्चे एकदम खुश हो जाएंगे। उनके घूमने के लिए यहां काफी स्थान है। ऐतिहासिक स्थलों के अलावा चिड़ियाघर व धार्मिक स्थल भी है।
लखनऊ में घूमने लायक स्थान - जामा मस्जिद, भूल भूलैया, बाड़ा इमामबाड़ा, ला मार्टिनियर स्कूल, दिलकुशा कोठी, फिरंगी महल, ब्रिटिश रेजीडेंसी, लखनऊ चिड़ियाघर व अंबेडकर मेमोरियल पार्क।

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घूमने लायक काफी कुछ है। मुगलों के अतीत को दर्शाते इस शहर में ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई धार्मिक स्थल भी है, जिन्हें देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के साथ दिल्ली की सैर पर जाने की सोच रहे हैं तो ये ट्रिप एक बेहतरीन ट्रिप बन सकती है।
दिल्ली में घूमने लायक स्थान - लाल किला, कुतुबमीनार, पुराना किला, सफदरगंज का मकबरा, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, बहाई मंदिर व जंतर मंतर।

नैनीताल
उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक नैनीताल भी बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने के साथ आपको इसे महसूस करने का भी मौका मिलेगा। जैसा कि इसके नाम में ताल है तो यहां आपको यहां कई ताल देखने को मिल जाएंगे। यहां के झीलों में आप बोट की सवारी करना ना भूलें। इससे बच्चों के चेहरे एकदम से खिल उठेंगे।
नैनीताल में घूमने लायक स्थान - नैनी झील, भीमताल, सात ताल, नैना देवी मंदिर, माल रोड, चिड़ियाघर व सनसेट प्वॉइंट।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications
















