दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए नयी सेल्फ-सर्विस की घोषणा की गयी है। इस नयी सेवा के तहत यात्री सेल्फ बैगेज ड्रॉप सुविधा का लाभ उठा सकेंगे लेकिन इसमें उन्हें पहले के मुकाबले कम समय लगेगा। नयी सेल्फ बैगेज ड्रॉप सुविधा में यात्रियों को अपना सामान चेकइन करवाने के लिए न तो बोर्डिंग पास को स्कैन करने की जरूरत होगी और न ही डिजी यात्रा के तहत फेस स्कैन करने की जरूरत होगी।
उम्मीद की जा रही है कि इस प्रक्रिया से यात्रियों का समय भी बचेगा और एयरपोर्ट की पूरी प्रक्रिया भी पहले के मुकाबले ज्यादा आसान बन जाएगी।

क्या है नयी क्वीक बैगेज ड्रॉप सर्विस?
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप की जो नयी पद्धति शुरू हुई है, उसे सेल्फ ड्रॉप सॉल्यूशन कहा जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू होने वाली यह सेवा देशभर में पहली और दुनिया भर में दूसरी है। दिल्ली एयरपोर्ट से पहले कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर इस सुविधा को लागू किया जा चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप की नयी पद्धति क्वीक-ड्रॉप सॉल्यूशन को शुरू किया है, वह अभी टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 पर उपलब्ध है। फिलहाल इस सर्विस को सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप क्वीक ड्रॉप सॉल्यूशन की 50 यूनिट के साथ शुरू किया गया है।
कितनी अलग है यह पुरानी सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप से?
अब तक दिल्ली एयरपोर्ट समेत देशभर के जिन-जिन एयरपोर्ट्स पर सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप लागू है, उसमें यात्रियों को पहले एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के कियॉस्क से अपने बोर्डिंग पास का प्रिंट लेना होगा। इसके बाद कन्वेयर बेल्ट पर अपना सामान ड्रॉप करने के लिए यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास अथवा सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप यूनिट पर बायोमेट्रिक कैमरे की मदद से चेहरा स्कैन करके अपने सामान को चेक-इन करवाना पड़ता था।
इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को लगभग 5-8 मिनट का समय लगता है। लेकिन सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप की नयी पद्धति में यात्रियों का समय आधा से भी कम हो जाएगा।

कैसे काम करेगी बैग ड्रॉप की नयी सेल्फ-सर्विस?
मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर नयी पद्धति से बैगेज ड्रॉप करने में यात्रियों को बमुश्किल 30 सेकंड का समय लगने वाला है। वर्तमान में यह सुविधा एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के लिए ही उपलब्ध है। यात्री निम्न तरीके से नयी पद्धति से अपना सामान चेक-इन करवा सकते हैं :
- एयरपोर्ट पर पहुंचकर सबसे पहले यात्रियों को कॉमन-यूज सेल्फ सर्विस कियॉस्क से लगेज टैग लेना होगा।
- अब यात्रियों को अपना सामान SBD कंवेयर बेल्ट पर रखना पड़ेगा।
- ऐसा करते ही SBD मशीन एयरलाइंस का एप्लीकेशन मात्र एक ही क्लीक से ओपन कर देगी।
- अब यात्रियों को बस एक सिंगल क्लीक के साथ सेल्फ-डिक्लारेशन देना पड़ेगा कि उनसे सामान में कोई भी आपत्तिजनक अथवा खतरनाक वस्तु नहीं है।
- SBD मशीन एयरलाइंस कंपनी के सभी बिजनेस नियमों की जांच करेगी।
- एक बार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैग अगले प्रोसेस के लिए खुद ही आगे बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications














