Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक दीवार, देश के वीर सपूतों के नाम : दिल्ली मेट्रो ने स्टेशन की दीवार को किया परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित

एक दीवार, देश के वीर सपूतों के नाम : दिल्ली मेट्रो ने स्टेशन की दीवार को किया परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित

देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगाने में हमारे देश के जवान नहीं हिचकिचाते हैं। देश के ऐसे ही वीर सपूतों को याद करने और उनकी वीरता को सलाम करते हुए दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने विशेष पहल की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक मेट्रो स्टेशन की पूरी एक दीवार को देश के वीर योद्धाओं के नाम कर दिया है। इस बात की जानकारी DMRC की ओर अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर दी गयी है जिसके साथ DMRC ने कई तस्वीरें भी पोस्ट की है।

इन तस्वीरों से पता चलता है कि DMRC ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर परम वीर चक्र से सम्मानित वीर योद्धाओं की पेंटिंग से सजाया है। इन तस्वीरों को इतने आकर्षक तरीके से बनाया गया है कि यहां से होकर गुजरने वाला हर यात्री कुछ पल के लिए रुककर इन वीरों को याद करके सलाम जरूर करेगा।

कौन सा है मेट्रो स्टेशन?

DMRC ने जिस मेट्रो स्टेशन की दीवार को परम वीर चक्र प्राप्त वीरों की तस्वीरों से सजाया है, वह दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का सर एम. विश्वरैया मोती बाग मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन पर भारतीय सेना के सर्वोच्य पुरस्कार परम वीर चक्र प्राप्त सभी विजेताओं की तस्वीरों को हाथों से पेंट किया गया है।

बताया जाता है कि अब तक 21 वीरों को परम वीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें से 14 बार यह पुरस्कार मरणोपरंत दिया गया है। मेट्रो स्टेशन की प्लेटफार्म की पूरी दीवार पर बहुत ही सुन्दर तरीके से इन वीरों की तस्वीरों को बनाया गया है। यहां जिन वीर योद्धाओं की तस्वीरें बनायी गयी है उनमें कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर सोमनाथ शर्मा, मेजर धन सिंह थापा आदि शामिल हैं।

परम वीर चक्र, सेना का सर्वोच्य पुरस्कार होता है। यह उन वीर जवानों को दिया जाता है जो हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सब कुछ बलिदान कर देते हैं। DMRC का दावा है कि मेट्रो स्टेशन पर बनायी गयी यह दीवार सिर्फ उन वीरों को दी गयी श्रद्धांजलि ही नहीं बल्कि भारतीयों की भावना और शक्ति का प्रमाण भी है। यह साहस बलिदान और देशभक्ति के मूल्यों का उत्सव है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करता है।

बताया जाता है कि DMRC ने एक अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत कई स्टेशनों की दीवारों पर इस तरह से उन लोगों की तस्वीरों को पेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने देश की सुरक्षा में जीवन समर्पित कर दिया है। कई मेट्रो स्टेशनों के नाम को चिह्नित किया जा चुका है जहां मिलिट्री के जवानों की तस्वीरें बनायी जाएंगी। इसके तहत सेना के अधिकारी अर्जन गढ़, ब्रिगेडियर होशियार सिंह आदि की तस्वीरें बनाने का फैसला लिया गया है।

दिल्ली मेट्रो के रजौरी गार्डन स्टेशन पर गैलंट्री अवार्ड विजेताओं की एक स्थायी प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।

More News

    Read more about: delhi metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+