Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गाजियाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, कौन-कौन से होंगे स्टेशन? List

गाजियाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, कौन-कौन से होंगे स्टेशन? List

नोएडा में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसकी तरह खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली-NCR के क्षेत्रों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए अलग-अलग सड़कें, फ्लाईओवर व मेट्रो सेवाओं के साथ ही POD टैक्सी आदि की शुरुआत करने की योजना भी बनायी गयी है।

जल्द ही नमो भारत ट्रेन भी दिल्ली-NCR को नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का काम करेगी। मिली जानकारी के अनुसार यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल तक नमो भारत ट्रेन के लिए ट्रैक बिछाने का प्रस्ताव भेजा है।

namo bharat train ghaziabad to jewar

NCR के गाजियाबाद से नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट तक 72.2 किमी लंबी ट्रैक बिछायी जाएगी, जिसमें नमो भारत और मेट्रो के कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। स्टेशनों की संख्या को भविष्य में 35 तक बढ़ाया जा सकता है। बताया जाता है कि एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो दोनों ही दौड़ेंगी। इसे पूरा करने का लक्ष्य साल 2031 तक रखा गया है।

राज्य और केंद्र सरकार की 50-50 साझेदारी

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से कासना तक 37 किमी लंबी नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार 50-50 का बजट देगी। इसका प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेजा जा चुका है, जिसे स्वीकृत होते ही DPR पर काम शुरू हो जाएगा। ट्रैक का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में गाजियाबाद RRTS से इकोटेक कासना तक 39.39 किमी का ट्रैक बिछायी जाएगी।

बताया जाता है कि पहले चरण में 18 स्टेशन बनाएं जाएंगे जिसमें 7 नमो भारत और 11 मेट्रो स्टेशन होंगे। यह पूरा ट्रैक एलीवेटेड होगा। इस ट्रैक पर फास्ट नमो भारत ट्रेन 114 किमी, सामान्य नमो भारत ट्रेन 80 किमी और मेट्रो 46 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी। पहले चरण को बनाने में 13055.10 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

दूसरे चरण में होंगे नमो भारत स्टेशन

इस परियोजना के दूसरे चरण में ईकोटेक-6 से नोएडा में स्थित जेवर एयरपोर्ट तक 4 नमो भारत स्टेशन ही बनाए जाएंगे। इसकी लंबाई करीब 32.90 किमी होगी, जिसके निर्माण में लगभग 6988.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह ट्रैक जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर खत्म होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल जेवर एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से 120 मीटर का एलिवेटेड ट्रैक और 90 मीटर का भूमिगत ट्रैक बनाने की योजना है। नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में नमो भारत के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर पहुंचना होगा।

namo bharat train

कौन-कौन से होंगे नमो भारत स्टेशन

  • गाजियाबाद साउथ
  • ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4
  • ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2
  • ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-12
  • मलकपुर
  • अल्फा-1
  • ईकोटेक-6
  • दनकौर
  • यीडा का सेक्टर-18
  • यीडा का सेक्टर-21
  • जेवर एयरपोर्ट

कौन से होंगे मेट्रो स्टेशन

  • सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद)
  • ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-16 सी
  • ईकोटेक-12
  • ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-3
  • ग्रेनो वेस्ट-10
  • नालेज पार्क-5
  • पुलिस लाइन सूरजपुर
  • ईकोटेक-2
  • नालेज पार्क-3
  • ओमेगा-दो
  • ईकोटेक-1ई

नमो भारत का मुख्य जंक्शन स्टेशन

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सेक्टर 21 में फिल्म सिटी तक के लिए 14.6 किमी लंबा अलग ट्रैक बिछाया जाएगा जिसपर लाइट रेल ट्रांजिट चलाई जाएगी। वहीं दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक के लिए नमो भारत ट्रेन चलायी जाएगी। नमो भारत का मुख्य जंक्शन स्टेशन सराय काले खां होगा जो गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से जुड़ा है।

गाजियाबाद से जेवर के बीच चलने वाली नमो भारत और मेट्रो के संचालन के लिए बिजली की पूरी व्यवस्था की जाएगी। बिना किसी रुकावट के दिन 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती रहे, इसे सुनिश्चित करने में लिए 5 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे।

More News

    Read more about: delhi airport metro noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+