दिल्ली एनसीआर में बन रहे बहुप्रतीक्षित नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू हो जाएगा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के बाद दिल्ली-NCR का यह तीसरा एयरपोर्ट होगा।
माना जा रहा है कि इस एयरपोर्ट के खुलने के बाद भी इसका विस्तार कार्य जारी रहेगा और पूरी तरह से बन जाने के बाद यह एयरपोर्ट न सिर्फ भारत बल्कि एशिया का एक उल्लेखनिय एयरपोर्ट बन जाएगा।

कब तक शुरू होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट?
नोएडा एयरपोर्ट के बन जाने से NCR में रहने वाले लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिलने वाली हैं। घरेलु अथवा इंटरनेशनल उड़ानों के लिए उन्हें घंटों की जाम में फंसकर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक जाने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं इस एयरपोर्ट के चालू होने से दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ भी काफी ज्यादा घट जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। यहां विमानों के संचालन का ट्रायल भी शुरू हो चुका है। इसलिए संभावना जतायी जा रही है इस साल अक्तूबर तक जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा का संचालन शुरू हो सकता है।
दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में अगर जाम में फंस गये तो लोगों को 2 से 3 घंटों का अतिरिक्त समय आसानी से लग जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल जरूर आ सकता है कि दिल्ली, नोएडा या फिर गाजियाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा? तो हम आपको बता दें, जेवर इंडरनेशनल एयरपोर्ट की तगड़ी कनेक्टिविटी बनायी जा रही है ताकि इन शहरों से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
NCR के हर कोने से जुड़ेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-NCR के हर कोने से जोड़ा जा रहा है ताकि इन इलाकों से एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस एयरपोर्ट को अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली 6 सड़कों के साथ ही रैपिड रेल से भी जोड़ा जाएगा। भविष्य में इस इलाके में POD टैक्सी भी चलायी जाएंगी ताकि फ्लाइट पकड़ने आने वाले यात्रियों को जाम में फंसने की कोई गुंजाइश ही न हो।

बन रही हैं 750 मीटर चौड़ी सड़कें
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने Times Now को दिये अपने बयान में कहा कि NHAI जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए 750 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 4 लेन को 15 जून तक खोल दिये जाएंगे और बाकी का काम अगस्त महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
बाकी के 4 लेन को 15 अगस्त तक खोल दिये जाने की संभावना है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भी जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगी। इसके लिए 31 किमी लंबी ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है जिसकी मदद से दिल्ली और हरियाणा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। यह सड़क जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हरियाणा के बल्लभगढ़ से जोड़ेगा और बल्लभगढ़ से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का लिंक होगा।
यमुना एक्सप्रेस वे से सीधे जुड़ेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
जेवर एयरपोर्ट के लिए 3 और एयरपोर्ट कनेक्शन योजनाओं का काम भी पाइपलाइन में है। मिली जानकारी के अनुसार इनका संचालन भी NHAI ही कर रही है। इनमें से एक एयरपोर्ट के उत्तर और पूर्व में 8.2 किमी लंबी सड़क है जिसे बनाने में करीब 63 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
यह सड़क अगले 8 महीनों में पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इसके अलावा एक वीआईपी रोड भी तैयार किया जाएगा जो यमुना एक्सप्रेस वे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा जोड़ेगा। इस रोड का इस्तेमाल वीआईपी मुवमेंट और इमरजेंसी सेवाओं के लिए करने की योजना है।
इसके अलावा POD टैक्सी, रैपिड रेल और नमो भारत ट्रेन के जरिए भी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications














