Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पूरा होने वाला है दिल्ली में रैपिड रेल का ट्रायल रन, कब से खुलेगा RRTS का पूरा कॉरिडोर? स्टेशनों की List

पूरा होने वाला है दिल्ली में रैपिड रेल का ट्रायल रन, कब से खुलेगा RRTS का पूरा कॉरिडोर? स्टेशनों की List

दिल्ली से मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जिसका संचालन अभी एक छोटे से हिस्से में किया जाता है, जल्द ही पूरे कॉरिडोर में शुरू होने वाला है। नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही दावा किया गया है। फिलहाल दिल्ली से मेरठ के बीच बने 82 किमी लंबे RRTS कॉरिडोर में से सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 42 किमी कॉरिडोर में ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

RRTS कॉरिडोर में जिन ट्रेनों का संचालन किया जाता है, उनका नाम 'नमो भारत' रखा गया है। सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेन अपनी तेज रफ्तार की वजह से ही काफी लोकप्रिय हैं।

rrts trial run

पूरे कॉरिडोर में कब से शुरू होगा RRTS?

Hindustan Times की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन में RRTS के ट्रायल रन का पहला चरण लगभग पूरा होने वाला है। बताया जाता है कि नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच चल रहा है। इसके बाद ही NCRTC मेट्रो रेल सेफ्टी के कमिश्नर के पास सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने की योजना बना रही है। यह मेट्रो के शुरू होने से पहले का आखिरी चरण भी होता है।

सुरक्षा सर्टिफिकेट के मिलते ही दिल्ली से मेरठ तक पूरे RRTS कॉरिडोर में नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में NCRTC के प्रवक्ता पुनीत वट्स के हवाले से संभावना जतायी गयी है कि जनवरी 2025 तक दिल्ली से मेरठ RRTS के पूरे कॉरिडोर में नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि सबसे पहले साहिबाबाद से आनंदर फिर अक्तूबर के पहले सप्ताह में न्यू अशोक नगर तक ट्रायल रन को शुरू किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे ट्रायल रन को सराई काले खां स्टेशन तक किया जाएगा।

meerut to delhi rrts corridor

RRTS के पूरे कॉरिडोर में फिलहाल 42 किमी कॉरिडोर में ही ट्रेनों का संचालन होता है और यह ट्रेन अभी सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही चलती है। अधिकारियों का कहना है कि RRTS के 82 किमी लंबे सम्पूर्ण कॉरिडोर में सराई काले खां स्टेशन से मोदीपुरम स्टेशन तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन 2025 के मध्य तक शुरू होने की संभावना है।

नमो भारत ट्रेनों की विशेषताएं

  • सीसीटीवी मॉनिटरिंग
  • इमरजेंसी कम्यूनिकेशन सुविधाएं
  • ट्रेन में ऑनबोर्ड WiFi
  • आग और धुएं की पहचान करने वाला सिस्टम

कितनी लागत?

दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन लगभग 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से किया जाएगा। इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों के शुरू होने से उम्मीद की जा रही है कि लगभग 8,00,000 दैनिक यात्रियों को इसका फायदा होगा। पूरी तरह से शुरू होने के बाद इस कॉरिडोर के निर्माण की लागत ₹30,000 करोड़ बतायी जाती है।

sahibabad to meerut rrts

RRTS कॉरिडोर के सभी स्टेशनों की लिस्ट

  • निजामुद्दीन/सराई काले खां
  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबादा
  • गुलधर
  • दुहाई (EPE)
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर दक्षिण
  • मोदीनगर उत्तर
  • मेरठ दक्षिण
  • परतापुर
  • रिठानी
  • शताब्दी नगर
  • ब्रह्मपुरी
  • मेरठ सेंट्रल
  • वैशाली
  • बेगमपाल
  • MES कॉलोनी
  • दौर्ली
  • मेरठ उत्तर
  • मोदीपुरम

More News

    Read more about: delhi meerut train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+