Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फिर से खोला गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कब तक रहेगा खुला और क्या है एंट्री फीस?

फिर से खोला गया राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कब तक रहेगा खुला और क्या है एंट्री फीस?

अगर आप सर्दियों में राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में खिलने वाले गुलाब और ट्यूलिप के फूलों को देखने से किसी भी वजह से वंचित रह गये हैं तो अब अफसोस करने का नहीं बल्कि फिर से एक बार अमृत उद्यान का रूख करने का वक्त आ गया है। जी हां, दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जिसे मुगल गार्डन भी कहा जाता है, के दरवाजे आम नागरिकों के लिए एक बार फिर से गर्मियों के मौसम में खोल दिये गये हैं।

आइए आपको बता देते हैं कि अमृत उद्यान में घूमने जाने के लिए कितनी एंट्री फीस होगी और कब तक उद्यान के दरवाजे आम नागरिकों के लिए खुले रखे जाएंगे? साथ में आपको यह भी बताएंगे कि अमृत उद्यान के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक की जा सकती है।

amrit udyan delhi

वार्षिक ग्रीष्मकालीन संस्करण के लिए खुला अमृत उद्यान

हर साल अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास के समय में ही दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान को वार्षिक ग्रीष्मकालीन संस्करण (Annual Summer Edition) के लिए खोल दिया जाता है। इस साल भी 16 अगस्त से अमृत उद्यान को आम लोगों के प्रवेश के लिए खोला गया है। अगले लगभग 1 महीने तक अमृत उद्यान आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। अमृत उद्यान जो करीब 15 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, राष्ट्रपति भवन का एक मुख्य आकर्षण है।

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शुरुआत में अमृत उद्यान में पूर्वी लॉन, मध्य लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन आदि ही हुआ करते थे लेकिन बाद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के दौरान इसमें हर्बल -I, हर्बल -II, टेक्टाइल गार्डन, बोनसाई गार्डन और आरोग्य वनम आदि भी जोड़कर विकसित किया गया है।

amrit udyan of rashtrapati bhwan delhi

क्या-क्या देख सकेंगे

अमृत उद्यान में कई तरह के मौसमी फूल, जो खास गर्मियों और मानसून के समय ही खिलते हैं, उनका दीदार किया जा सकता है। इसके अलावा कई और तरह के फूल, जो सामान्यतः आम बगिचों में नहीं दिखते जैसे कोलियस, सेलोशिया, ट्यूबरोज़ आदि भी इस समय अमृत उद्यान में देख सकेंगे। इन खूबसूरत फूलों के अलावा अमृत उद्यान का एक मुख्य आकर्षण बाल वाटिका भी है, जिसे विशेष तौर पर बच्चों के लिए ही डिजाइन किया गया है।

यहां लगभग 225 साल पुराना एक शीशम का पेड़ है, जिसपर बच्चों के लिए ट्रिहाउस भी बनाए गये हैं और नेचर्स क्लासरूम भी है, जो निश्चित तौर पर बच्चों को खूब पसंद आएंगे। भूख लगने पर आप राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के फूड कोर्ट में लजीज और पूरी तरह से हाईजिनिक व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं और यहां चलने वाली कई प्रदर्शनियों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

rashtrapati bhavan amrit udyan

क्या है Timing और एंट्री फीस

अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। यह सुबह 10 से शाम 6 बजे (लास्ट एंट्री 5.15 बजे) तक खुला रहता है। मेंटेनेंस के काम के लिए हर सोमवार को उद्यान बंद रखा जाता है। उद्यान उत्सव के दौरान यहां आने वाले लोगों के लिए एंट्री निःशुल्क है। 29 अगस्त 2024 और 5 सितंबर 2024 को विशेष अतिथियों के लिए अमृत उद्यान को खोला जाएगा।

अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग करने पर घंटों के हिसाब से स्लॉट उपलब्ध करवाए जाएंगे। वीजिटिंग तारीख से 10 दिन पहले से बुकिंग स्लॉट ओपन कर दिये जाएंगे। आप चाहे तो ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं अथवा सीधे वहां जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35, नॉर्थ एवीन्यू के पास वाले गेट से अमृत उद्यान में एंट्री होगी। ऑफलाइन टिकट लेने वाले लोगों को गेट नंबर 35 से बाहर लगे सेल्फ सर्विस कियॉस्क पर एंट्री से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए एक मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर से एक ही बुकिंग स्वीकार की जाएगी। एक सिंगल बुकिंग में अधिकतम 30 लोगों की बुकिंग हो सकेगी।

visit amrit udyan delhi

अमृत उद्यान जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • मोबाइल में डिजिटल विजिटर पास के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी एक पहचान पत्र भी जरूर रखें।
  • पान, सिगरेट, तंबाकू या बैगपैक लेकर न जाएं।
  • अमृत उद्यान में पानी का बोतल, बच्चों के लिए दूध का बोतल, पर्स, वॉलेट, हैंडबैग और छाता जैसी चीजें लेकर जाने की अनुमति है।
  • सेंट्रल सेक्रेटरियट मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 तक के लिए मुफ्त बस शटल सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
  • राष्ट्रपति भवन परिसर के अंदर ही फूड कोर्ट की सुविधा उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+