Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में चल रहा है ट्यूलिप फेस्टिवल, खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं - Location, मेट्रो स्टेशन व Timing?

दिल्ली में चल रहा है ट्यूलिप फेस्टिवल, खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं - Location, मेट्रो स्टेशन व Timing?

दिल्ली में एक बार फिर से शुरू हो चुका है ट्यूलिप फेस्टिवल। इस साल दिल्ली में ट्यूलिप फेस्टिवल का तीसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। अगर आप सिर्फ ट्यूलिप के इन रंग-बिरंगे फूलों को देखने के लिए कश्मीर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट कैंसिल कर दिजीए और राजधानी दिल्ली का रुख किजीए। दिल्ली में इस साल नीदरलैंड से मंगाए गये बल्ब से उगे पौधो पर ट्यूलिप के फूल देखने को मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने नीदरलैंड से लगभग 3.5 लाख ट्यूलिप के बल्ब मंगाए थे, जिनमें से लगभग 2.25 लाख बल्ब से ट्यूलिप के पौधे उगाए गये हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी यहां खींचे चले आते हैं।

delhi tulip festival

Money Control की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को शांतिपथ, चाणक्यपुरी में दिल्ली के लेफ्टि. गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली ट्यूलिप फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस साल 12 दिनों तक ट्यूलिप फेस्टिवल चलने वाला है, जिसमें दिल्ली की कई जगहों पर ट्यूलिप के रंग-बिरंगे और बेहद खुबसूरत फूलों को देखा जा सकता है। दिल्ली में चल रहे ट्यूलिप फेस्टिवल के दौरान यहां घूमने आने वाले दर्शक अपने साथ कैमरा लाना बिल्कुल मत भूलें, क्योंकि इन रंगीले फूलों के बीच बड़ा ही अच्छा फ्रेम मिलता है।

ट्यूलिप फेस्टिवल का विवरण -

कब से कब तक 7 फरवरी से 23 फरवरी 2025
समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक (प्रतिदिन)
स्थान शांति पथ, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
एंट्री शुल्क मुफ्त/निःशुल्क
नजदीकी मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग (यलो लाइन)
tulip festival delhi

पहली बार खरीद सकते हैं ट्यूलिप भी

अब तक ट्यूलिप फेस्टिवल में आप सिर्फ ट्यूलिप के फूल देखते और उनकी तस्वीरें खींचकर ही घर वापस लौट जाते थे लेकिन इस साल पहली बार आप ट्यूलिप खरीद भी सकते हैं। NDMC ने लगभग 1 लाख बल्ब बिक्री के लिए रखे हैं। इन सभी ट्यूलिप के बल्ब से पौधे उगाए जा चुके हैं।

एक गमले में अगर ट्यूलिप का एक पौधा खरीदते हैं तो आपको ₹89 और अगर आप एक गमले में ट्यूलिप के 3 पौधे खरीदते हैं तो आपको ₹217 मूल्य चुकाना होगा। इन्हें आप शांति पथ लॉन, लोधी गार्डन, नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन, सेंट्रल पार्क और NDMC नर्सरी से खरीद सकते हैं।

कहां-कहां देख सकेंगे ट्यूलिप के फूल?

  • शांति पथ लॉन (चाणक्यपुरी)
  • सेंट्रल पार्क (कनॉट प्लेस)
  • NDMC कन्वेंशन सेंटर लॉन
  • लोधी गार्डन
  • तालकटोरा गार्डन
  • सरदार पटेल मार्ग
  • मंडी हाउस
  • विंडसर प्लेस
  • शेर शाह सूरी मार्ग
delhi tulip festival 2025

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शांति पथ लॉन दिल्ली के ट्यूलिप फेस्टिवल का मुख्य केंद्र बिन्दू है, जहा 1.46 ट्यूलिप के बल्ब से पौधे उगाए गये हैं, जो इसे एक फ्लोरल वंडरलैंड बना रहा है। वहीं दिल्ली विकास प्राधिकरण के 20 पार्क में भी ट्यूलिप के फूलों को उगाया गया है, जो दिल्ली की हरियाली को थोड़ा सा रंगीन बना दे रहा है। बताया जाता है कि दिल्ली में सबसे पहले ट्यूलिप फेस्टिवल की शुरुआत साल 2017-18 में की गयी थी, जब ट्रायल के तौर पर NDMC ने 17000 बल्ब से ट्यूलिप के पौधे उगाए थे।

उसके बाद से ही हर साल दिल्ली में ट्यूलिप के मौसमी फूलों को उगाने की परंपरा चली आ रही है। इस साल NDMC ने 10,880 ट्यूलिप के बड़े बल्ब को स्टोरेज और विभिन्न तकनीकों की मदद से उगाए थे। इसके साथ ही 14,735 बल्ब हिमाचल प्रदेश में मौजूद इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (CSIR) के साथ मिलकर उगाए गये हैं।

More News

    Read more about: delhi festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+