Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-NCR में खुलने वाला है Unique मेट्रो कोच में रेस्तरां, जानिए लोकेशन और Timing

दिल्ली-NCR में खुलने वाला है Unique मेट्रो कोच में रेस्तरां, जानिए लोकेशन और Timing

अलग-अलग Unique रेस्तरां में खाना चखना, वहां के वातावरण को Check out करना, दोस्तों के साथ ऐसे रेस्तरां में जाना और पार्टी करने का शौक है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी मजेदार न्यूज़ है। अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों के ऐसे सभी रेस्तरां में घूम आएं हैं तो NCR के नोएडा में आपके लिए एक मज़ेदार सरप्राइज इंतजार कर रहा है।

बस, ट्रेन, एयरोप्लेन से लेकर वंदे भारत की थीम वाले रेस्तरां के बारे में तो आपने सुना होगा, वहां गये भी होंगे लेकिन अब नोएडा में खुलने वाला है मेट्रो कोच में रेस्तरां।

metro aqua line delhi

रिपोर्ट्स की मानें तो नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमीटेड (NMRC) ने मेट्रो रेल के एक कोच को ही शानदार रेस्तरां में बदल दिया है, जो यहां आने वाले मेहमानों को बड़ा यूनिक अनुभव देगा। बताया जाता है कि इस रेस्तरां का नाम 'द कोच, कलीनरी एक्सप्रेस एंड बार' (The Coach, Culinary Express and Bar) रखा गया है।

इस कोच रेस्तरां में एक बार में करीब 100 मेहमान बैठ सकेंगे। यानी आप चाहें तो यहां ऑफिशियल मीटिंग के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर बर्थडे, एनीवर्सरी या कोई भी छोटा-मोटा सेलिब्रेशन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेट्रो कोच रेस्तरां के बाहर और अंदर दोनों जगह ही मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होगी।

क्या है लोकेशन और Timing?

restaurant noida metro

The coach रेस्तरां नोएडा के सेक्टर 137 में मौजूद है। इसे एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन के अंदर बनाया गया है। इस तरह का रेस्तरां बनाने में NMRC की यह पहली पहल है। मेट्रो स्टेशन के अंदर इस तरह का एक रेस्तरां खोलने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को चलते-फिरते खाने के लिए एक अच्छी जगह मुहैया करवाना और मेट्रो के उस माहौल में खाने की एक्साइटमेंट को बढ़ाना है।

कुछ दिनों के लिए ट्रायल के आधार पर इस रेस्तरां को खोला गया है। लेकिन आधिकारिक रूप से इसका उद्घाटन 20 अप्रैल 2024 को होगा। उद्घाटन के बाद यह रेस्तरां सुबह 11.30 बजे से रात को 12 बजे तक खुली रहेगी।

कौन से व्यंजन मिलेंगे?

food metro coach restaurant delhi noida

द कोच रेस्तरां एक मल्टी कुज़िन रेस्तरां होगा, जहां विभिन्न तरह के व्यंजनों का एक शानदार मेनू मिलेगा। सबसे खास बात है कि यह जगह चाईल्ड फ्रेंडली होने के साथ-साथ आपके पॉकेट का भी बड़ी ही अच्छी तरह से ख्याल रखेगा। सोशल मीडिया पर इस रेस्तरां से जुड़े जितने पोस्ट वायरल हो रहे हैं, उनमें बताया जा रहा है कि यहां बड़े ही लज़ीज कश्मीरी कबाब परोसे जाते हैं।

इस रेस्तरां में एशियन कुजिन, यूरोपियन कुजिन, नॉर्थ और साउथ इंडियन फूड मिलेगा। खास बात है कि आमतौर पर किसी भी रेस्तरां के मेनू में व्यंजनों में मौजूद कैलरी, एनर्जी या विटामिंस आदि का जिक्र नहीं होता है। लेकिन इस रेस्तरां में ग्राहकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर व्यंजन को स्वाद के साथ ही Healthy फूड बनाने की कोशिश की गयी है। इसके साथ ही खाने में कितना कैलरी, एनर्जी या फैट व विटामिंस आदि हैं, इसकी जानकारी भी ग्राहकों को दी जाएगी।

More News

    Read more about: delhi noida food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+