Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली पर दिल्ली के इन लोकल मार्केट्स से करें शॉपिंग, मिल जाएगा हर तरह का सामान

दिवाली पर दिल्ली के इन लोकल मार्केट्स से करें शॉपिंग, मिल जाएगा हर तरह का सामान

दिवाली आ चुकी है। घर की साफ-सफाई के साथ ही लोग दिवाली की शॉपिंग भी शुरू कर चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही दशहरा और करवा चौथ बीता है। इसलिए लोग दिवाली पर सस्ते लेकिन अच्छी शॉपिंग डेस्टिनेशंस की तलाश कर रहे हैं। दिवाली के समय घर की सजावट का सामान हो या कपड़े या फिर पूजा का सामान...लोग ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन मार्केट्स से ही खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

deeya shopping

अगर आप भी दिल्ली और NCR में रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। इस आर्टिकल में हम दिल्ली के उन मार्केट्स के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप दिवाली पर अच्छी और डिजाइनर सामान काफी सस्ती कीमतों पर खरीद सकते हैं।

1. सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली के सबसे पुराने और सस्ते मार्केट्स में से एक है। दिवाली पर घर सजाने का सामान लेना हो जैसे तोरण, बंदनवार, लाइट्स, आर्टिफिशियल फ्लावर्स आदि तो सीधे सरोजनी नगर मार्केट पहुंच जाइए।

diwali

2. भगीरथ पैलेस

लाइट्स की शॉपिंग करनी है तो सीधे भगीरथ पैलेस पहुंच जाइए। यहां किफायती कीमतों पर नयी डिजाइन की आकर्षक लाइट्स मिल जाएंगी। यह लाइट्स का थोक बाजार है। इसलिए यहां आपको हर तरह के लाइट्स, झूमर, बल्ब कम से कम कीमत पर मिलेंगी।

3. सदर बाजार

सजावटी और सुन्दर आर्टिफिशियल फूलों की खरीदारी के लिए आप सदर बाजार जा सकते हैं। यहां आपको थोक भाव में फूल मिल जाएंगे। यहां एक से बढ़कर एक वेराएटी के फूल मिलेंगे जो आपको दिल्ली के दूसरे मार्केट्स में नहीं मिल सकते हैं। फूलों की लड़ियों से लेकर घर के फ्लावरवास में सजाने के लिए और फूलों के छोटे-छोटे फ्लावरवास भी आपको यहां किफायती कीमतों पर मिल जाएंगे।

diwali

4. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दिवाली को घर-घर में धनलक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। लेकिन दिवाली के समय लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां काफी महंगी भी बिकती हैं। सुन्दर लेकिन थोड़ी किफायती कीमत पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदनी है तो करोल बाग जा सकते हैं। लेकिन याद रखिए, मोल-भाव अच्छी तरह से करने के बाद ही मूर्तियां ले। क्योंकि दिवाली के समय दुकानदार सामानों के काफी ज्यादा दाम चढ़ाकर रखते हैं।

5. चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध मार्केट चांदनी चौक है। यह मार्केट काफी सस्ता भी है और यहां डिजाइनर कपड़े भी कम कीमतों पर उपलब्ध है। इसलिए दिल्ली में अपने एथनिक कपड़ों की शॉपिंग तो चांदनी चौक से ही करें। यहां होम डेकोर के सामान भी आसान से मिल जाएंगे। लेकिन दिल्ली की दूसरी मार्केट्स की तरह ही चांदनी चौक मार्केट में भी मोल-भाव जरूर कर लें। चांदनी चौक मार्केट से पटरी पर लगने वाले दुकानों से आप सस्ते में बंधनवार भी खरीद सकते हैं।

diwali 2023

6. नोएडा सेक्टर-22

NCR में रहने वाले लोग नोएडा के सेक्टर-22 में लगने वाले मार्केट में जा सकते हैं। यह मार्केट दिल्ली के किसी मार्केट से किसी भी कीमत पर कम नहीं है। खास तौर पर दिवाली के समय इस मार्केट में महिलाओं और बच्चों के कपड़े, मेकअप के सामान, ईयररिंग्स आदि काफी एक्सेसरिज काफी कम कीमत पर मिलती है। अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट हैं, तो फिर नोएडा का यह मार्केट आपको काफी सस्ता मिलेगा।

यहां से आप घर को सजाने के सामान भी खरीद सकते हैं। बता दें, यह मार्केट नोएडा सेक्टर-16 या सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास है। वहां से ई-रिक्शा से सेक्टर 12-22 जाना होगा। दोपहर 2 से रात को 11 बजे तक यह मार्केट लगता है।

More News

    Read more about: diwali delhi shopping
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+