Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में दार्जिलिंग के इन 6 जगहों पर जरूर घूमें, दिखेगी प्रकृति की असली खुबसूरती

मानसून में दार्जिलिंग के इन 6 जगहों पर जरूर घूमें, दिखेगी प्रकृति की असली खुबसूरती

मानसून में जब भी घूमने की जगहों की बात होती है, उसमें दार्जिलिंग का नाम जरूर आता है। बारिश के मौसम में चाय के शानदार बगीचे, पहाड़ और जंगल से घिरा उत्तर बंगाल का यह शहर एक अलग ही प्रकार का सुकून देता है। मानसून के आते ही ऐसा लगता है कि ड्राईंग रुम में लगी चाय के बगान की खुबसूरत सी पेंटिंग सजीव हो गयी है।

rain

जहां तक नजर जाती है बस गहरा हरा रंग ही नजर आता है। यूं तो सर्दी और गर्मी के मौसम में दार्जिलिंग में पर्यटक पहाड़ और खासतौर पर कंजनजंघा पर्वत श्रृंखला को देखने के लिए आते हैं लेकिन मानसून में दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुन्दरता कुछ अलग ही रंग में नजर आती है। अगर मानसून के समय आपने भी दार्जिलिंग घूमने का इरादा बना लिया है तो इन 6 जगहों को बिल्कुल Miss मत किजिएगा

रॉक गार्डन

rock garden

दार्जिलिंग का रॉक गार्डन एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह है। यह गार्डन चुन्नू वाटरफॉल के पास बना हुआ है। मानसून के समय जितना सुन्दर यह गार्डन नजर आता है, ठीक उतना ही सुन्दर यह वाटरफॉल भी दिखता है। इस गार्डन को पूरी तरह से केवल पत्थर के टुकड़ों से सजाया गया है। सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक रॉक गार्डन खुला रहता है। गार्डन का प्रवेश शुल्क ₹10 और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश शुल्क ₹50 है।

टी गार्डन

दार्जिलिंग के टी गार्डन की सुन्दरता साल के किसी भी समय कम नहीं होती है लेकिन मानसून के समय कई एकड़ के क्षेत्र में फैले टी-गार्डन्स मानों गहरे हरे रंग की चादर ही ओढ़ लेते हैं। कई गार्डन्स में आपको प्रवेश करने की अनुमति भी मिलती है। यहां आप पारंपरिक नेपाली और भूटिया परिधानों में चाय बागानों में फोटोशूट भी करवा सकते हैं।

Tea garden

इसके अलावा चाय बागानों के पास छोटे-छोटे रेस्तरां भी मिल जाएंगे, जहां आपको लजीज पहाड़ों वाली मैगी, थुकपा और मोमो का स्वाद चखने को भी मिल जाएगा। कुछ चाय बागानों के पास छोटी-छोटी दुकान भी होते हैं, जहां से आप बेस्ट क्वालिटी की चायपत्ती खरीद सकते हैं।

बतासिया लुप

Batasia loop darjeeling

अगर आपको फुर्सत के कुछ समय बिताने हैं, और प्राकृतिक सुन्दरता का भी लुत्फ उठाना है तो बारिश के दिनों में बतासिया लुप बेस्ट जगह है। यहां बैठे रहने से आपका समय ना जाने कैसे कट जाएगा, आपको खुद भी इसका पता नहीं चलेगा। थोड़ी-थोड़ी देर में धुंआ उड़ाती टॉय ट्रेन को देखना बेहद खास अनुभव होता है। खास बात यह है कि बतासिया लुप थोड़ी ऊंचाई पर होने की वजह से नीचे सड़क से धीरे-धीरे ऊपर आती टॉय ट्रेन को देखना काफी अच्छा लगता है।

मिरिक रोड

NativePlanet की सलाह है कि जब आप दार्जिलिंग से वापस लौटे तो मिरिक के रास्ते ही वापस लौटे। यकिन मानिए, मानसून के समय दार्जिलिंग से लेकर मिरिक तक का यह रास्ता आपको स्वर्ग से ज्यादा सुन्दर दिखेगा। यह पर्वतिय क्षेत्र अपने झील और बेहिसाब खुबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। पूरे रास्ते में आपको चीड़ के पेड़ों का जंगल मिलेगा।

Mirik road

गिली सड़कों पर जंगल के बीच से होकर इस रास्ते से आगे बढ़ने के दौरान कुछ जगहें ऐसी भी मिलेंगी जहां बादल सड़कों पर ही उतर आएंगे। ऐसी जगहों पर थोड़ी देर रुककर प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाना और इस Background में फोटोसेशन का मौका बिल्कुल मत चुकिए।

दार्जिलिंग माल मार्केट

Darjeeling

दार्जिलिंग गये और लोकल माल के लोकल व तिब्बती मार्केट से कुछ नहीं खरीदा, ऐसा नहीं हो सकता है। शॉपिंग करने के लिहाज से दार्जिलिंग का माल रोड बेस्ट जगह है। यहां आपको गर्म कपड़ों से लेकर बेहतरीन क्वालिटी वाले चायपत्तों की कई दुकानें मिलेगी। इसके अलावा माल रोड में आपको चांदी के गहनों और एंटिक सामानों की भी दुकानें मिलेंगी। हालांकि इन दुकानों में खरीदारी से पहले मोलभाव जरूर कर लें। माल रोड के ठीक बगल में ही तिब्बती मार्केट है। यहां डेकोरेटिव आइटम और हाथ से बने कई तरह के अनोखे सामान मिलेंगे।

पशुपतिनाथ मार्केट, नेपाल

Shopping File photo

दार्जिलिंग के पशुपतिनाथ मार्केट में आपको गर्म कपड़े मिल जाएंगे। चुंकि यह इलाका काफी ठंडा रहता है, इसलिए यहां मिलने वाले कपड़ों की क्वालिटी भी काफी मोटी होती है। यह मार्केट भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित है। इसलिए हमेशा याद रखें पशुपतिनाथ मार्केट में जाने के लिए आपको बॉर्डर से दूसरी गाड़ी लेनी पड़ेगी। यह मार्केट इस इलाके का एक लोकप्रिय मार्केट है, जहां आपको कई तरह की ज्वेलरी भी मिल जाएंगी। हालांकि यहां भी आपके मोलभाव करने की कला ही आपके काम आने वाली है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+