Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एनएच11, 615 किलोमीटर लंबा वो हाईवे जो ले जाए आपको नेचर और कल्चर के करीब

एनएच11, 615 किलोमीटर लंबा वो हाईवे जो ले जाए आपको नेचर और कल्चर के करीब

By Belal Jafri

क्या आप लॉन्ग ड्राइव में रूचि रखते हैं ? क्या धूल भरी सड़कों पर लंबी दूरी तक गाड़ी चलाने का जज़्बा है आपके अन्दर ? यदि इन दोनों प्रश्नों पर आपका जवाब हां में है तो अब आप तैयार हो जाइये देश के सबसे खूबसूरत हाईवे में शुमार एनएच 11 में गाड़ी चलाने के लिए। हम दावा करते हैं आप अपनी इस यात्रा को बिल्कुल भी नहीं भूल पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी इस यात्रा में जहां एक तरफ़ आपको एडवेंचर को जीत कर आगे बढ़ने का ज़ज्बा मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ प्रकृति भी आपका मन मोह लेगी और उससे आपको प्यार हो जाएगा।

<span style= सुसाइड से लेके इंजीनियरोंं की संख्या तक सिगरेट से लेके पब और बार सब में नंबर 1 है बैंगलोर" title=" सुसाइड से लेके इंजीनियरोंं की संख्या तक सिगरेट से लेके पब और बार सब में नंबर 1 है बैंगलोर" loading="lazy" width="100" height="56" /> सुसाइड से लेके इंजीनियरोंं की संख्या तक सिगरेट से लेके पब और बार सब में नंबर 1 है बैंगलोर

एनएच 11, एक 615 किलोमीटर लंबा हाईवे है। ज्ञात हो कि इस हाईवे की शुरुआत उत्तर प्रदेश स्थित आगरा से होती है जो कि राजस्थान के बीकानेर तक जाता है। यानी इस हाईवे पर यात्रा करना कुछ ऐसा है कि इस यात्रा से जहां एक तरफ़ आप किलो महलों स्मारकों से रू-ब-रू होंगे तो वहीं दूसरी तरफ़ एक राज्य से दूसरे राज्य पर जाने से आप कई साड़ी सभ्यताओं और संस्कृतियों की भी झलक देख पाएंगे। MUST SEE : भारत के 10 शानदार और बेहद खूबसूरत हाईवे

तो अब देर किस बात की, इसे पढ़ने के बाद अपना बैग पैक कीजिये, गाड़ी की सर्विसिंग कराइये और निकल जाइये एनएच 11 पर एक स्वर्ग सरीखी यात्रा का सुख भोगने के लिए। आइये जानें एनएच 11 पर आगरा से बीकानेर के बीच क्या क्या देख सकते हैं आप।

आगरा

आगरा

उत्तर भारत में स्थित आगरा एक बेहद खूबसूरत शहर है जो आज भी मुग़लिया शान ओ शौक़त को दर्शाता है। यहां मौजूद ताज महल की गितनी विश्व के सात अजूबों में होती है।इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। इसके अलावा आप आगरा में आगरा का किला, अकबर क मक़बरा, जामा मस्जिद,एतमादुद दौला का मकबरा, जहांगीर महल, पंच महल जैसी इमारतें देखना न भूलियेगा।

फ़तेहपुर सीकरी

फ़तेहपुर सीकरी

1571 और 1583 के बीच मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित फ़तेहपुर सीकरी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में आगरा के पास स्थित फतेहपुर सीकरी मुगल संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक है। इस जगह पर संत शेख सलीम चिश्ती ने अकबर के बेटे के जन्म की भविष्यवाणी की थी। यहां आने के बाद आप बुलंद दरवाज़ा,मरियम-उज़-ज़मानी पैलेस, सलीम चिश्ती का मकबरे जैसे स्थान देखना बिल्कुल न भूलें।

भरतपुर

भरतपुर

भरतपुर भारत का एक जाना माना पर्यटन गंतव्य है। इसे राजस्थान का पूर्वी द्वार भी कहा जाता है । यह एक प्राचीन शहर है जिसका निर्माण वर्ष 1733 में महाराजा सूरजमल ने करवाया था। इस शहर का नाम हिंदुओं के भगवान राम के भाई भरत के नाम पर पड़ा। यहां आकर आप डीग किला, लोहागढ़ किला, भरतपुर महल, बांके बिहारी मंदिर देखना बिल्कुल न भूलें।

दौसा

दौसा

दौसा भारत के राजस्थान का एक प्रमुख शहर है जो एक ऐतिहासिक नगर है। यह जयपुर से 54 किमी. की दूरी पर स्थित है। दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित है। दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। ज्ञात हो कि दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी। यहां कुछ मंदिर हैं जो हनुमान और भगवान शिव को समर्पित हैं आप इन मंदिरो की यात्रा करना न भूलें।

जयपुर

जयपुर

जयपुर, भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और इसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत शहर को अम्‍बेर के राजा महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा बंगाल के एक वास्‍तुकार विद्याधर भट्टाचार्य की मदद से बनाया गया था। यह भारत का पहला शहर है जिसे वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार बनाया गया था। अपनी जयपुर यात्रा पर आप सिटी पैलेस, जयगढ़ किला, लक्ष्‍मीनारायण मंदिर, जंतर - मंतर, हवा महल जैसे आकर्षणों को देखना बिल्कुल न भूलें।

सीकर

सीकर

सीकर, राजस्थान के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र है। गुलाबी शहर, जयपुर के बाद यह दूसरा सबसे अधिक विकसित शहर है। इस शहर की सीमाएँ राज्य के झुंझनू, चुरू, नागौड़ तथा जयपुर जि़ले से जुड़ी हैं। ऐतिहासिक रूप से इस शहर को 'बीर भान का बास' के नाम से जाना जाता था तथा राज्य की राजधानी, ठिकाना सीकर पर शेखावटी राजाओं का शासन था। राजस्थान का मुख्य पर्यटन गढ़, सीकर, विशेषकर लक्ष्मणगढ़ के लिए जाना जाता है। यह शहर 1862 में लक्ष्मण सिंह द्वारा बनाए गए लक्ष्मणगढ़ किले के लिए प्रसिद्ध है। यहां आकर आप खाटूश्यामजी मंदिर, माधो निवास कोठी, जीनमाता देखना बिल्कुल न भूलें।

बीकानेर

बीकानेर

राजस्थानी शहर बीकानेर, सुनहरी रेत के टीलों, ऊँटों और वीर राजपूत राजाओं के साथ रेगिस्तान के गहरे रोमांस की मिसाल है। राजस्थान राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग में यह शहर थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। यह राठौर राजकुमार, राव बीकाजी द्वारा वर्ष 1488 में स्थापित किया गया था। यह शहर अपनी समृद्ध राजपूत संस्कृति, स्वादिष्ट भुजिया नमकीन, रंगीन त्योहारों, भव्य महलों, सुंदर मूर्तियों और विशाल रेत और पत्थर के बने किलों के लिए प्रसिद्ध है। बीकानेर की यात्रा अपने आप में खास है यहां आकर आप गजनेर पैलेस, जूनागढ़ किला, करनी माता मंदिर, लालगढ़ पैलेस, ऊंट प्रजनन फार्म घूमना बिल्कुल न भूलें ।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X