Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस मानसून गर्लफ्रेंड की बांहों में हाथ डाल करें इन जगहों की सैर

इस मानसून गर्लफ्रेंड की बांहों में हाथ डाल करें इन जगहों की सैर

चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए भारत में भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ मानसून में घूमने का मजा और भी दुगना हो जाता है।इस मानसून इन जगहों पर घूमना ना भूले

By Goldi

तो इस बार छुट्टियों में कुछ ऐसी जगहों की सैर कि जाये जो भारत में बारिश के मौसम के बारे में आपकी सोच बदल दे। आज हम आपको अपने लेख के जरिये भारत की कुछ ऐसी जगहों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जहां आप बारिश की ठंडी हवा का एहसास कर सकते हैं, धरती पर टिप-टिप गिरती बूंदों का आनंद उठा सकते हैं और बारिश से गीली मिट्टी की सुगंध ले सकते हैं।

तो आइये इसी क्रम में जानते हैं..भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां मानसून का खुलकर मजा लिया जा सकता है।

मुन्नार, केरल

मुन्नार, केरल

दक्षिण भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल मुन्नार पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है..यहां पहाड़ियों पर लहलहाते म चाय बागान दृश्य पर्यटकों को अपना दीवाना बना लेते हैं। खासतौर पर मानसून के दौरान थोड़ी नीची पहाड़ियां और पहाड़ की चोटियों को ढकती हुई धुंध की छटा बेहद मनमोहक लगती है। मानसून में मुन्नार आएं तो छतरी या फिर रेनकोट साथ लाना बिल्कुल भी ना भूले।PC:Bimal K C

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर

भारत के खूबसूरत पर्यटनों में महाबलेश्वर की खूबसूरती मानसून में और भी दुगनी हो जाती है।सहयाद्री पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित महाबलेश्वरहर साल भारी बारिश होने की वहज से यह लोगों के बीच और भी ज्‍यादा पसंद किया जाता है।महाबलेश्वर की हरियाली से लबालब मनोरम दृश्‍य पर्यटकों के दिल को काफी सुकून देते हैं।PC:Akshatha Inamdar

गोवा

गोवा

आपने गोवा के समुद्री तट को खूब देखे होंगे लेकिन मानसून के मौसम में गोवा की खूबसूरती देखने लायक होती है। दूधसागर झरना वो जगह है जहां बारिश के मौसम का रोमांच महसूस किया जा सकता है। गोवा के दक्षिणी हिस्से पर स्थित मोलेम और कर्नाटक सीमा से लगता हुआ दूधसागर झरने की मानसून के मौसम में बेहद लोकप्रिय जगहों में से एक है। थोड़ा दूर से देखने पर दूधसागर झरना ऐसे लगता है मानो पहाड़ से पानी की जगह दूध गिर रहा हो, इसी वजह से इसका नाम दूधसागर पड़ा, जिसका मतलब है दूध का समंदर। प्रकृति के नजारों का लुत्फ उठाते हुए यहां के ठंडे पानी में कुछ डुबकियां लगाना बिलकुल न भूलें।
PC: Chaitanya varma

गोविंदघाट

गोविंदघाट

गोविंदघाट अलकनंदा और लक्ष्मण गंगा नदियों के संगम पर स्थित है। गोविंदघाट हेमकुंड साहिब और उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की सबसे खूबसूरत घाटी को ट्रेकिंग के लिए प्रारंभिक बिंदु के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह फूलों की घाटी भारत में मशहूर व शानदार जगहों में से एक है। खासकर मानसून के मौसम में यहां पर घूमना जैसे जन्नत की सैर करने जैसा होता है।PC: Neil Satyam

चिकमगलूर

चिकमगलूर

दक्षिण भारत के खूबसूरत शहरों में से चिकमगलूर भी पर्यटकों को अपने मनमोहक परिदृश्यों के लिए आकर्षित करता है। यहां ऊँची चोटीपर स्थित हरी भरी कॉफी के खेत देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। यहां भी बारिश काफी ज्‍यादा होती है। जिससे हरियाली का समागम काफी अच्‍छे से होता है।PC:Pramodv1993

पांडुचेरी

पांडुचेरी

बारिश के मौसम में पांडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यह देश के टॉप पर्यटनों की लिस्‍ट में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाने वाला स्‍थान है। यहां पर तट, स्‍मारक, खूबसूरत मंदिर, बीचेस, आदि देखनें में बड़ा आनदं आता है। यहां पर भी मानसून में देश के विभिन्‍न स्‍थानों से लोग घूमने आते हैं।

चांदीपुर

चांदीपुर

भारत की खूबसूरत जगह चांदीपुर में भी घूमकर आप इस बार अपने मानसून को यादगार बना सकते हैं। चांदीपुर तट उड़ीसा राज्य के बालेश्वर शहर से 16 किमी की दूरी पर स्‍िथत है। यहां पर कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा देखने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं।

PC: Nihar.race

चेरापूंजी

चेरापूंजी

देश के लोकप्रिय जगहों में चेरापूंजी भ्‍ज्ञी शामिल है।खास कर बारिश के मौसम में चेरापूंजी में जन्नत का अहसास होता है। यहां पर सबसे ज्‍यादा बारिश होती है। चेरापूंजी के नोहकलिकाई झरने के किनारे घूमनें और टाइम स्‍पेंड करने में बहुत अच्‍छा लगता है।PC: Pooja Borar

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग

पश्‍चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग चाय की खेती पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके अलावा दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल तथा प्रसिद्ध स्थलों के लिए लोकप्रिय है। बारिश के मौसम में यहां पर काफी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं।PC: Golf Bravo

अराकू घाटी

अराकू घाटी

अराकू घाटी घूमने के लिए हर कोई लालयित रहता है। हिल स्‍टेशन के रूप में जानी जाने वाली अराकू घाटी आंध्र प्रदेश के दक्षिण भारतीय राज्य में विशाखापट्टनम जिले स्‍थित है। पूर्वी घाट के खूबसूरत स्थलों के बीच स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने के लिए हर उम्र के लोग आत हैं। यहां पर प्रकृति और संस्‍कृति का अनोखा संगम है।PC:Arkadeepmeta

बेकल

बेकल

बेकल एक छोटा शहर है जो अरब सागर के तटीय किनारों पर शांतिपूर्वक स्थित है। यह पल्लिकारे गाँव के भीतर है जो केरल के कासरगोड जिले के अंतर्गत आता है। बेकल का नाम ‘बलिअकुलम' से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है बड़ा महल। स्थानीय मिथकों के अनुसार भूतकाल में यहाँ एक महल स्थित था। बेकल एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है जिसमें कई मुख्य आकर्षण हैं। इस नगर की सुरम्य खूबसूरती उल्लेखनीय है जो संपूर्ण विश्व के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।PC:Sivahari

लेह लदाख

लेह लदाख

लेह लद्दाख आप कभी घूमने जा सकते हैं..लेकिन बारिश के मौसम यहां की प्रकृति का बिल्‍कुल असली रंग देखने को मिलता है। यहां की खूबसूरत पैंगोंग झील और ऊंचे पहाड़ लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+