Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर की ब्यूटी देखकर बादशाह जहांगीर के मुहं से खुद-ब-खुद निकला, हेवेन ऑन अर्थ

कश्मीर की ब्यूटी देखकर बादशाह जहांगीर के मुहं से खुद-ब-खुद निकला, हेवेन ऑन अर्थ

By Syedbelal

कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। ये इतना खूबसूरत है कि मुग़ल बादशाह जहांगीर ने भी इसे जमीन पर जन्नत का दर्जा दिया था। जहांगीर ने कहा था कि "अगर इस धरती पर कहीं स्वर्ग है, (तो वो) यहीं है, यहीं है " ज्ञात हो कि भारत के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच बसी है। साल के पहले स्नोफॉल से जब निखर उठा धरती का स्वर्ग

कश्मीर में ऐसा बहुत कुछ है जो आपको मोहित करने के लिए काफी है। आज कश्मीर और उसके अंतर्गत आने वाले आकर्षणों का शुमार भारत के कुछ बेहद चुनिंदा डेस्टिनेशनों में होता है। यहां हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए कुछ न कुछ है। यहां आपको साल भर देश विदेश के पर्यटक मिलेंगे। आपको बताते चलें कि कश्मीर आने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर के बीच का है।

आप कश्मीर आकर यहां का वाज़वान फूड अवश्य ट्राइ करें। गौरतलब है कि आज कश्मीर अपनी खूबसूरती के अलावा अपने लाजवाब खाने के लिए भी प्रसिद्ध है, यहां का वाज़वान फूड दुनिया भर में अपने अनूठे स्वाद के लिए जाना जाता है। आपको बताते चलें कि रेड मीट से बड़ी डिशों को वाज़वान में शामिल किया जाता है। यहां आकर आप चाय के एक प्रकार कहवा का भी स्वाद एक बार जरूर लें।

देश के सभी प्रमुख शहरों से कश्मीर आने के लिए फ्लाइट और ट्रेनों की व्यवस्था है। कश्मीर का निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर एअरपोर्ट है। जबकि जम्मू तवी रेलवे स्टेशन यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है। आइये स्लाइड्स के जरिये आपको बताते हैं कि आप कश्मीर में अपनी यात्रा के दौरान क्या क्या देख सकते हैं।

डल झील, श्रीनगर

डल झील, श्रीनगर

कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक सुंदरता के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। ये इतना खूबसूरत है कि मुग़ल बादशाह जहांगीर ने भी इसे जमीन पर जन्नत का दर्जा दिया था । जहांगीर ने कहा था कि "अगर इस धरती पर कहीं स्वर्ग है, (तो वो) यहीं है, यहीं है " ज्ञात हो कि भारत के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच बसी है।

क्या कर सकते हैं आप डल झील में

क्या कर सकते हैं आप डल झील में

यहां आने वाले पर्यटक अगर चाहें तो झील में गोताखोरी, फिशिंग, एंग्लिंग, वॉटर सर्फिंग, कायकिंग का लुत्फ़ ले सकते हैं।

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर शहर से 8 किमी. की दूरी पर स्थित है। डल झील के किनारे जबरवान पहाडि़यों की चोटियों पर स्थित इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन बेहद आकर्षक और लुभावना है।

गर्मियों में ट्यूलिप फेस्टिवल

गर्मियों में ट्यूलिप फेस्टिवल

हर साल 7 दिन तक यहां ट्यूलिप समारोह चलता है जिसमें 70 किस्‍मों से ज्‍यादा ट्यूलिप देखने को मिलते हैं। आपको बताते चलें कि इस गार्डन का शुमार श्रीनगर के सबसे सुन्दर गार्डन में होता है।

गुलमर्ग – झीलों और फूलों की वादी

गुलमर्ग – झीलों और फूलों की वादी

गुलमर्ग का अर्थ है "फूलों की वादी"। जम्मू - कश्मीर के बारामूला जिले में लग - भग 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग, की खोज 1927 में अंग्रेजों ने की थी। यह पहले "गौरीमर्ग" के नाम से जाना जाता था, जो भगवान शिव की पत्नी "गौरी" का नाम है।

कहां जाएं गुलमर्ग में

कहां जाएं गुलमर्ग में

यहां आने वाले पर्यटक निंगली नल्लाह, ऑटर सर्कल वाक, अफरात पहाड़ी, झेलम नदी , खिलनमर्ग, और नंगा पर्वत की यात्रा अवश्य करें। गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड, खूबसूरत झीले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

कारगिल - वो स्वर्ग जिसे अवश्य खोजें आप

कारगिल - वो स्वर्ग जिसे अवश्य खोजें आप

कारगिल को अगास की भूमि के नाम से भी जाना जाता है, यह जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य के लद्दाख क्षेत्र में स्थित एक जिला है। इस जिले का नाम एक तथ्‍य से व्‍युत्‍पन्‍न है, कहा जाता है यह क्षेत्र मुख्‍य रूप से शिया मुसलमानों के कब्‍जे में था। कारगिल, श्रीनगर से लगभग 205 किमी. की दूरी पर स्थित है, यह पाकिस्‍तान देश के साथ साझा होने वाली नियंत्रण रेखा या एल ओ सी के निकट स्थित है और कश्‍मीर की घाटी से दिखाई देता है।

क्या करें कारगिल में

क्या करें कारगिल में

यदि आप कारगिल में हों तो घाटियों और वादियों के अलावा सनी मठ, मुलबेख मठ और शरगोल मठ, मैत्रेय बुद्धा और जास्कर की यात्रा अवश्य करें।

अल्छी - शांति की ओर

अल्छी - शांति की ओर

लद्दाख के लेह जिले में स्थित एक प्रसिद्ध गाँव है- अल्छी। हिमालय पर्वत क्षेत्र के बीच, लेह से 70कि.मी. दूर यह गाँव सिंधु नदी के किनारे है। यह गाँव अल्छी नाम के एक प्राचीन मठ के लिए जाना जाता है।

क्या देखें अल्छी में

क्या देखें अल्छी में

अल्छी आने वाले पर्यटक अल्छी मठ, मंजुश्री मंदिर और डू-खैंग, सुम-त्ज़ेक की यात्रा अवश्य करें।

अमरनाथ

अमरनाथ

अमरनाथ हिन्दी के दो शब्द "अमर" अर्थात "अनश्वर" और "नाथ" अर्थात "भगवान" को जोडने से बनता है। श्रीनगर से 145 कि.मी दूर स्थित अमरनाथ भारत का प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह स्थान समुंदरी तट से 4175 मीटर की ऊंचाई पर है, और यहां का मुख्य आकर्षण "बर्फ का प्राकृतिक शिवलिंग" जो हिंदू भगवान शिव का प्रतीक है, इसे देखने हजारों श्रद्धालु आते हैं।

क्या देखें अमरनाथ में

क्या देखें अमरनाथ में

अमरनाथ आने वाले पर्यटक अमरनाथ गुफा, शेषनाग झील देखें के अलावा ट्रैकिंग अवश्य करें। यदि आप चाहें तो अमरनाथ से पहलगाम और सोनमर्ग की भी यात्रा कर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+