Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुरुग्राम में दो नये मेट्रो रूट प्रस्तावित, कहां-कहां से गुजरेगी और किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

गुरुग्राम में दो नये मेट्रो रूट प्रस्तावित, कहां-कहां से गुजरेगी और किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

हरियाणा के गुरुग्राम में दो नये रूट्स पर चलने वाली है मेट्रो। हाल ही में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) ने गुरुग्राम में दो नये रूट्स पर मेट्रो चलाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले की वजह से गुरुग्राम में मेट्रो से सफर करने वाले बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो के नये रूट्स का फैसला HMRTC की 57वीं बोर्ड बैठक के दौरान लिया गया। यह बैठक चंडीगढ़ में आयोजित हुई थी जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव TVSN प्रसाद ने की थी।

gurugram metro 2 new route

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि HMRTC जल्द ही दोनों रूट पर मेट्रो शुरू करने के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाएगी, जिसके लिए किसी कंपनी से संपर्क किया जाएगा।

कौन से दो रूट्स पर मेट्रो होगा शुरू

  • भोंडसी गांव से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन
  • गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर 5

कौन-कौन से रूट्स से गुजरेगी मेट्रो

भोंडसी गांव से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन -

यह मेट्रो स्ट्रेच करीब 17 किमी लंबा होगा। इस रूट पर मेट्रो वाटिका चौक, सुभाष चौक, राजीव चौक, सदर बाजार, गुरुग्राम बस स्टैंड से गुजरेगी। इस बाबत अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेट्रो का यह रूट सोहना रोड के साथ-साथ में होगा और प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-अल्वर RRTS लाइन को राजीव चौक पर जोड़ेगा। इसके साथ ही गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर यह मेट्रो कॉरिडोर पहले से ही अनुमोदित एक्सटेंशन मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से भी जुड़ जाएगा।

gurugram metro

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर 5 -

गुरुग्राम में प्रस्तावित दूसरे रूट की लंबाई लगभग 13 किमी होने वाली है। इस रूट पर मेट्रो मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ठहराव के साथ सिग्नेचर टावर क्रासिंग, राणा प्रताप चौक, अतुल कटारिया चौक आदि से होकर गुजरेगा। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो का यह रूट शीतला माता रोड के साथ-साथ चलेगा।

कब तक होगा तैयार और किन्हें मिलेगा फायदा?

इन दोनों रूट्स पर मेट्रो सेवा के शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा किसे मिलेगा? इस बारे में मीडिया से बात करते हुए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) के एडवाइजर (मोबीलिटी) यश सचदेव ने बताया कि ये दोनों रूट सबसे अधिक घनी जनसंख्या वाले इलाकों से गुजरेंगे। जहां बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं।

इसके साथ ही ये दोनों इलाके गुरुग्राम के व्यापारिक जिलों से भी होकर गुजरने वाले हैं। मेट्रो के ये दोनों रूट RRTS नेटवर्क से जुड़ने के साथ ही साथ नेशनल हाईवे और गुरुग्राम मेट्रो एक्सटेंशन परियोजना, जो निर्माणाधीन है, से भी जुड़ेगा। इसलिए इन सभी इलाकों से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि मेट्रो प्रबंधन अपने नेटवर्क का विस्तार पूरे शहर में करना चाहती है। संभावना है कि वर्ष 2031 तक दोनों मेट्रो रूट का निर्माण पूरा हो जाएगा।

More News

    Read more about: gurugram metro delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+