
राजस्थान के पर्यटन में मुकुट की तरह सजता 'हवा महल', ना सिर्फ देशी पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है, बल्कि विदेश के पर्यटकों को भी अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देता है। देश में 'पिंक सिटी' के नाम से जाने जाने वाले जयपुर में स्थित है, भारत की यह अनोखी और खूबसूरत विरासत। साल के 365 दिन पर्यटक इस अनोखी रचना को देख इसकी सुंदरता के वशीभूत होते हैं।
गुलाबी शहर के दक्षिण ओर स्थित, हवा महल एक राजसी महल है। खास तौर पर राजसी महिलाओं के लिए बनाई गई यह अद्भुत रचना लोगों का अपनी जादुई खूबसूरती से मन मोह लेती है। सन् 1798 में बनाई गई वास्तुकला की यह सटीक रचना महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारी बनवाई गई थी। इतिहास के कई पन्नों को अपने में समेटे हुए आज भी तत्परता से खड़ी यह रचना सदियों से शहर के करतबों और कहानियों को रोज़ाना देखती है। इस पांच मंज़िला इमारत का निर्माण राजा के मुकुट के आकार में किया गया था, जिसे डिज़ाइन किया था लाल चंद उस्ता द्वारा।
इस महान रचना का मुख्य आकर्षण है, इसमें बनी छोटी-छोटी जालीदार खिड़कियां जो दूर से मधुमक्खी के छत्ते की तरह नज़र आती हैं। ये खिड़कियां कुछ कम नहीं तो कम से कम संख्या में 953 हैं ही। इन खिड़कियों को मूल भाषा में 'झरोखे' कहा जाता है। इन खिड़कियों को इस तरह से जालीनुमा बनाने के पीछे एक ही मूल कारण था और वह था कि शाही महिलाएं 'पर्दा प्रथा' का सख्ती से पालन करते हुए खिड़कियों से बाहर देख शहर की रोज़मर्रा दुनिया से अवगत होती रहें। और इन खिड़कियों को 'वेंचुरी प्रभाव' की शैली में बनवाया गया था जिससे कि हमेशा बाहर की ठंडी-ठंडी हवा महल के अंदर आती रहे और गर्मी के दिनों में भी महल सदा वातानुकूलित रहे।
हवा महल, जयपुर शहर के दक्षिणी हिस्से में बड़ी चौपड़ पर स्थित है। महल में सीधे सामने से प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। महल के दायीं और बायीं ओर से महल में प्रवेश करने का इंतेज़ाम है। तो चलिए आज हम चलते हैं हवा महल के झरोखों द्वारा हवा महल की एक खूबसूरत और आकर्षक यात्रा करने के लिए उसके मन लुभाने वाली तस्वीरों के साथ।
जयपुर में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

मधुमक्खी का छत्ता
हवा महल की खासियत, इसकी छोटी छोटी जालीदार खिड़कियां जो मधुमक्खी के चाटते की तरह नज़र आती हैं। और इसकी यह खूबसूरत तस्वीर,आसमान के नीले रंग के साथ मिल कर यह महल इतिहास की कई कहानियां बयां कर देती है।
Image Courtesy:Kreativeart

पुराने दौर का हवा महल
जब जयपुर पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुआ था तब भी हवा महल वर्तमान शान के साथ दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहर रहा था।
Image Courtesy:Gobindram and Oodeyram

वर्तमान समय का हवा महल
कई ऐतिहासिक इमारतों में थोड़े परिवर्तन हुए हैं, पर हवा महल ऐसी ऐतिहासिक इमारत है जिसमें आप शायद ही कोई परिवर्तन ढूंढ पाएं।
Image Courtesy:vil.sandi

महल की मीनार
महल की एक मीनारों को पूरी बारीकी से डिज़ाइन करके महल की खूबसूरती में चार चाँद लगाए गए हैं।
Image Courtesy:Avantica David

महल के चबूतरे
महल में बने बड़े-बड़े चबूतरे किसी ने किसी तरीके से सुसज्जित कर निखारे गए हैं, जैसे झरनों को लगा कर आदि।
Image Courtesy:Shubh77901

महल के गलियारे
कई गलियारों से होकर गुज़रती हवा महल की यात्रा और अनोखी हो जाती है, जब इन गलियारों में इतिहास के कई पहलु धीरे-धीरे खुलते जाते हैं।
Image Courtesy:Abhidwi

अरावली पर्वत
महल से दिखता अरावली पर्वत का अनोखा दृश्य महल की खूबसूरती और अपनी खूबसूरती दोनों में जान डाल देता है।
Image Courtesy:K.vishnupranay

रात की छटा
रात में गुलाबी रंग पर रौशनी से चमकने वाली महल की खूबसूरत छटा लोगों को शाम तक अपने दीदार के लिए इंतज़ार कराती है और पर्यटक पूरे उत्साह के साथ इस खूबसूरत दृश्य को कैद करने के लिए इंतज़ार भी करते हैं।
Image Courtesy:Hritiksharma

महल की बालकनियां
यहाँ की बालकनियां भी पर्यटकों को शाही अनुभव का एहसास कराती हैं।
Image Courtesy:Nitinghodse

महल की वास्तुकला
पूरे महल की वास्तुकला, उसके गलियारों से होते हुए छत तक के अपने जादुई शैलियों से लोगों मन मोहती हैं।
Image Courtesy:Aarshi Joshi

महल की शाही सैर
महल के गलियारे,बड़े-बड़े चबूतरे और इसके हर एक-एक कोने की जादुई वास्तुकला इतिहास के समृद्ध देश में ले जाती हैं।
Image Courtesy:Anupamg

महल में जड़े रत्न
महल की मीनारों पर जड़े धातु की ये सुन्दर आकृतियां 'राजा के मुकुट' में जड़े रत्न के समान महल की शोभा में चार चाँद लगाती हैं।
Image Courtesy:Anupamg

झरोखे
महल के झरोखों को कैसे भूल सकते हैं आप, जो महल की मुख्य कड़ी हैं? यहाँ के झरोखों से दिखता शहर का नज़ारा अपने में ही एक अलग दृश्य का निर्माण करता है।
Image Courtesy:Anupamg

बादलों से बातें करती मीनारें
यहाँ की मीनारें जो हर बार बादलों से बातें करती हुई एक नए नाटक की रचना सी करती हैं, अपने में एक दिलचस्प कहानी गढ़ती हैं।
Image Courtesy:Anupamg

जंतर मंतर का खूबसूरत दृश्य
महल की छत से यानि के मुकुट के सबसे ऊपरी हिस्से से साफ़ नज़र आता दायीं ओर जंतर मंतर का सम्राट यंत्र और बायीं ओर एक लम्बी मीनार के रूप में ईसरलाट का दृश्य, जो आपको एक साथ इतिहास के कई स्वर्णिम रचनाओं की यात्रा कराता है।
Image Courtesy:Anupamg

गुलाबी शहर
आप हवा महल को देखने गए और वहां से शहर की गुलाबी छटा को नहीं निहारा, तो मतलब कुछ नहीं देखा। यहाँ से दिखता शहर का गुलाबी रंग आपको भी गुलाबी उत्साह से भर देगा।
Image Courtesy:Anupamg

तैखाने
महल के अंदर बने तैखाने आपको इतिहास की गलियों से अंदर ले जा एक अनदेखी दुनिया की सैर कराएँगे।
Image Courtesy:Anupamg

खिड़कियों की झलक
महल के झरोखे यानि खिड़कियों की गजब वास्तुकला उस समय के शिल्पकारों की अद्भुत कला की निशानियां हैं।
Image Courtesy:Anupamg

राजा का मुकुट
पूरी तरह से मुकुट की तरह शोभायमान हवा महल की आकृति अपनी तरह की एक अद्वितीय रचना है।
Image Courtesy:Anupamg

पानी के फव्वारे
महल के अंदर चबूतरों पर बने पानी के फव्वारे, महल की खूबसूरती को और जीवंत बनाते हैं।
Image Courtesy:Anupamg



Click it and Unblock the Notifications














