देश आजादी के 77वें साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारियां कर रहा है। बचपन में 15 अगस्त वाले दिन बच्चों का सजधज कर स्कूल जाना, झंडा फहराना और चॉकलेट लेकर खुशी-खुशी घर लौटना याद है। लेकिन बड़े होने के बाद इस दिन को मनाने के अंदाज में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। इस दिन हम न सिर्फ आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को प्रति अपनी कृतज्ञता और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं बल्कि भविष्य में आजाद भारत के तौर पर विकसित देश का जगमगाता सपना देखते हैं और उसे पूरा करने का संकल्प भी लेते हैं।
इस दिन की खुशियों को दोगुना करते हुए देश भर के अलग-अलग शहरों में मौजूद महत्वपूर्ण इमारतों को तिरंगे वाली रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया जाता है। क्यों इस साल स्वतंत्रता दिवस पर एक बार उन सभी जगहों पर भी घूम लिया जाए, जहां यूं तो सालभर सामान्य रूप से ही रोशनी जलती है, लेकिन जब बात स्वतंत्रता दिवस की हो तो इन्हें ऐसे सजाया जाता है कि दुश्मनों की आंखें ही चौंधिया उठे।

चलिए जान लेते हैं और देखते हैं राजधानी दिल्ली की उन इमारतों की तस्वीरें जिन्हें इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर दुधिया रोशनी से जगमगाया जा सकता है।
1. इंडिया गेट

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है, इंडिया गेट का। कितना सुन्दर दिख रहा है न तिरंगे वाली रोशनी से सजा शहीदों की याद में बना इंडिया गेट। (यह स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही रोशन हो सकता है)
2. रेल भवन

बात भारत की आजादी का है और रेल भवन को रोशन न किया जाए, ऐसा भी भला हो सकता है क्या। तिरंगे से जगमगा रहा राजधानी दिल्ली में मौजूद रेल भवन। (यह स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद तक रोशन रह सकता है)
3. इंडिया गेट के पास वाटर फाउंटेन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतों को ही नहीं बल्कि दिल्ली महानगर के हर एक कोने को तिरंगे वाली रोशनी से सजा दिया जाता है। जैसा कि इंडिया गेट के पास मौजूद इस वाटर फाउंटेन को भी सजाया गया है।
4. राष्ट्रपति भवन

आजादी का जश्न हो और भारत का राष्ट्रपति भवन रोशन न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दिल्ली का मुख्य आकर्षण होता है स्वतंत्रता दिवस पर जगमगा रहा राष्ट्रपति भवन।

5. लेजर लाइट्स से जगमगा रहा राष्ट्रपति भवन का नॉर्थ और साउथ ब्लॉक।

6. कुछ यूं भी सजता है आजाद भारत के राष्ट्रपति का निवास स्थान - राष्ट्रपति भवन।
7. नया संसद भवन

कभी केसरिया तो कभी हरे रंग से रोशन होता है भारत का नया संसद भवन।

8. सारे रंगों से अलग और सुन्दर दिखता है हमारा तिरंगा - भारत मंडपम्।
9. रायसेना हिल्स

स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस या बीटिंग रिट्रिट...रायसेना हिल्स को इन खास मौकों पर शानदार तरीके से किया जाता है रोशन।

10. सारे जहां से अच्छा...हिन्दुस्तां हमारा...केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी में नहाया कुतुब मीनार।
नोट - यहां स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रूप से रोशनी से जगमगाने वाले संभावित लोकेशन की सूची दी गयी है। अगर आपको इनके अलावा और भी किसी जगह के बारे में पता है, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे रोशनी से रोशन हो सकती हैं, तो उनके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

और हां, इन जगहों पर घूमने जाते समय अपने साथ कैमरा लेकर जरूर जाएं। क्योंकि बहुत कम मौकों पर ही आपको ये लोकेशंस इतने सुन्दर तरीके से रोशनी से नहाए हुए और सजावट के साथ मिलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications














