Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लक्षद्वीप के 2 बीच हैं भारत के 12 Blue Flag Beach में शामिल, और कहां है ऐसे समुद्रतट!

लक्षद्वीप के 2 बीच हैं भारत के 12 Blue Flag Beach में शामिल, और कहां है ऐसे समुद्रतट!

दुनियाभर में 4000 से अधिक ऐसे समुद्रतट हैं, जिन्हें Blue Flag Beach होने का टैग मिल चुका है। इनमें से 12 Blue Flag समुद्रतट भारत में हैं। क्या आप जानते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाये लक्षद्वीप में कितने समुद्रतट हैं जिन्हें Blue Flag समुद्रतट होने का टैग मिला है? लक्षद्वीप के 2 समुद्रतटों को Blue Flag Beach का खिताब मिला है। लेकिन...Blue Flag समुद्रतट आखिर होते क्या हैं?

blue flag beach

क्यों चुनिंदा समुद्रतटों को ही Blue Flag समुद्रतट कहा जाता है?

Blue Flag समुद्रतटों की पहचान उनके पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण और सुरक्षा के लिहाज से लिया जाता है। सीधे शब्दों में अगर कहा जाए तो वैसे समुद्रतटिय पर्यटन स्थल जो न सिर्फ पर्यटकों को लुभाते और पर्यावरण की दृष्टि से अच्छे होते हैं बल्कि सुरक्षित भी होते हैं, उन्हें Blue Flag Beach कहा जाता है। दुनिया भर के 4000 से अधिक Blue Flag Beach में सबसे ज्यादा स्पेन (729) में मौजूद हैं। वहीं भारत में कुल 12 समुद्रतट ऐसे हैं, जिन्हें Blue Flag Beach कहा जाता है।

आइए जानते हैं, लक्षद्वीप के अलावा और किन समुद्रतटों को Blue Flag Beach कहा जाता है :

1. मिनीकॉय थंडी बीच, लक्षद्वीप

सफेद रेत वाला यह समुद्रतट अपने गहरे नीले रंग के पानी की वजह से पर्यटकों को खूब पसंद आता है। चारों तरफ मुंगा चट्टानों वाले इस Beach पर स्नोर्केलिंग और डाइविंग जैसे रोमांचक एक्टिविटी खूब किये जाते हैं। यहां का मौसम बहुत अच्छा रहता है।

2. कद्मत बीच, लक्षद्वीप

यह लक्षद्वीप का दूसरा समुद्रतट है जिसे Blue Flag Beach कहा जाता है। समुद्रतट पर बिल्कुल सफेद रंग की रेत, नारियल और खजूर के पेड़ और साफ पानी, यहीं तो कद्मत बीच की सबसे बड़ी खासियत है।

beautiful beach

3. राधानगर बीच, अंडमान

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के इस समुद्रतट की गिनती दुनिया के बेहतरीन समुद्रतटों में होती है। राधानगर बीच भारत में हनीमून के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला डेस्टिनेशन है। यह अपने साफ गहरे नीले पानी और सफेद रेत की वजह से दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

4. शिवराजपुर बीच, द्वारका, गुजरात

गुजरात का सबसे लोकप्रिय समुद्रतट है शिवराजपुर बीच। शिवराजपुर बीच स्वीमिंग के लिए एक आदर्श समुद्रतट है। यह समुद्रतट ढलान वाला नहीं बल्कि सपाट है, जो इसे पर्यटकों के घूमने का एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाता है।

5. गोल्डन बीच, पुरी, ओडिशा

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी का गोल्डन बीच एशिया का पहला बीच है, जिसे Blue Flag Beach का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। यह एक प्लास्टिक फ्री बीच है जहां सोलर पावर सुविधाएं भी उपलब्ध है। अगर किसी शांत बीच पर अपनी छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं तो गोल्डन बीच आ सकते हैं।

beaches in india

6. कासरकोड बीच, कर्नाटक

उत्तर कन्नड़ जिले में होनावार में मौजूद कासरकोड बीच को कर्नाटक का बेस्ट बीच कहा जाता है। इस समुद्रतट पर आपको ग्रेवाटर ट्रिटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, साफ पेयजल की सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय से लेकर कपड़े बदलने तक के लिए चेंजिंग रूम मिल जाएंगे।

7. रुशिकोंडा बीच, आंध्र प्रदेश

साफ नीला पानी, चारों तरफ हरियाली और साफ सुनहरे रेत। जी हां, आंध्र प्रदेश का रुशिकोंडा बीच की यहीं खासियत है। इस बीच पर पर्यटकों की सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखा जाता है। यहां आपको नहाने के लिए साफ-सुथरी जगह और अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवायी जाती हैं।

8. कोवलम बीच, तमिलनाडु

इस बीच को पर्यटक इसके सुनहरे रंगों वाली रेत और स्वच्छ पानी की वजह से ज्यादा पसंद करते हैं। यह एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो तीन बीच का समूह है - लाइटहाउस बीच, हावा बीच और समुद्र बीच। बीच पर मौजूद शैक्स में फ्रेश सीफूड और आर्युवेदिक स्पा का लुत्फ उठा सकेंगे।

andaman beach

9. इडेन बीच, पुडूचेरी

अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से यह बीच पर्यटकों में लोकप्रिय है। बंगाल की खाड़ी का साफ नीला पानी और इसके साफ-सुथरे समुद्रतट हमेशा पर्यटकों को खुशी महसूस करवाते हैं। छुट्टियों में घूमने जाने की यह आदर्श जगह है।

10. पदुबीद्री बीच, कर्नाटक

कर्नाटक के उडुपी जिले में मौजूद यह समुद्रतट, भारत के सबसे सुन्दर बीच में से एक है। यहां आने वाले सभी मेहमानों का बीच मैनेजमेंट की तरफ खास ख्याल रखा जाता है। यहां फुटपाथ बनाएं हुए हैं, जिनका इस्तेमाल बीच पर घूमने आने वाले पर्यटक कर सकते हैं। इस बीच पर इधर-उधर कचड़ा फेंकना सख्त मना है।

11. घोघला बीच, दिऊ

भारत का एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है, जो वाटर स्पोर्ट्स के लिए लोकप्रिय है। इस बीच पर अधिक भीड़ नहीं होती है। इसलिए जो लोग छुट्टियों में किसी शांत और कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, वो इस बीच पर घूमने जा सकते हैं।

12. कप्पड़ बीच, केरल

केरल के कोझीकोड जिले में मौजूद कप्पड़ बीच पर दो तरह के सैलानी आते हैं। एक वो जिन्हें बीच पर घूमना है और दूसरे वो जो बैकवाटर को पसंद करते हैं। कप्पड़ बीच की प्राकृतिक सुन्दरता हमेशा पर्यटकों को आकर्षित करती है। बीच मैनेजमेंट पर्यटकों की सभी सुविधाओं का पूरी तरह से ध्यान रखता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+