
भारत में आगरा पर्यटक स्थलों की सूचि में शामिल एक प्रमुख आकर्षक स्थल है। यहाँ स्थित प्रतिष्ठित ताज महल के अलावा कई ऐसे आकर्षण हैं, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। उन्हीं प्रमुख आकर्षणों में से एक है, यहाँ का आगरा किला नाम से प्रसिद्द ऐतिहासिक किला जो ताजमहल के नज़दीक ही स्थित है।
ताजमहल के विपरीत ही स्थित आगरा के किले की भी कई ऐतिहासिक कहानियां लोकप्रिय हैं। इसी तरह कई दिलचस्प बातें ऐसी भी हैं जो शायद ही आपको आगरा किले के बारे में पता हो, जिन्हें आज हम आपके साथ साझा करेंगे।
चलिए, आज हम आगरा किले की ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं उसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ।
जंतर मंतर के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गेटवे ऑफ़ इंडिया के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यूनेस्को विरासत
आगरा के लालकिले को यूनेस्को द्वारा सन् 1983 में वैश्विक धरोहरों की सूचि में शामिल कर लिया गया।
Image Courtesy:A.Savin

दिल्ली से राजधानी का आगरा में स्थानांतरण
सन् 1506 ईसवीं में सिकंदर लोधी ने देश की राजधानी, दिल्ली को आगरा स्थानांतरित कर दिया। यह वही किला है जहाँ से उन्होंने पूरे देश पर राज किया।
Image Courtesy:Matthias Rosenkranz

आगरा किले की वास्तुकला
आगरा किले का निर्माण हिन्दू व इस्लामिक वास्तु शैलियों को मिला कर किया गया है और यहाँ ऐसी रचनाएँ बनायीं गयी हैं, जिन्हें लाल-बलुई पत्थर और सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। हालाँकि आगरा किले की रचनाओं में अन्य इस्लामिक रचनाओं की तरह, जैसा कि उनमें प्राणियों की छवियों को नहीं दर्शाया जाता है, इस किले में दर्शया गया है। ड्रैगन, पक्षी और अन्य कई जीवित चीजों को किले में दर्शाया गया है।
Image Courtesy:Sanyam Bahga

आगरा किले के दो मुख्य द्वार
किले के विशाल परिसर में दो मुख्य द्वार मौजूद हैं, एक दिल्ली गेट और दूसरा लाहौर गेट। लाहौर गेट को अमर सिंह गेट भी कहा जाता है, जिसका नाम अमर सिंह राठौर, जो एक राजपूत ठाकुर व शाहजहाँ के दरबार में दरबारी थे, के नाम पर रखा गया।
Image Courtesy:snk

किले के परिसर में स्थित महल
किले के परिसर के 94 एकड़ में महलों का निर्माण किया गया है, जिनमें ये महलें शामिल हैं; जहांगीर महल, खास महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शाह जहानी महल, मच्ची भवन, बंगाली महल, शीश महल और अकबरी महल।
Image Courtesy:A.Savin

परिसर के अंदर ही स्थित 3 मस्जिद
किले के परिसर के अंदर ही 3 मस्जिद स्थापित हैं। वे हैं, मोती मस्जिद, मीना मस्जिद और नगीना मस्जिद, जिनमें ज़नाना मीना बाजार स्थित है।
Image Courtesy:Jayachandran VS

शेरलॉक होम्स की रहस्यमयी कहानियों में उल्लेखित
सर आर्थर कॉनन डोयल द्वारा आगरा किले को शेरलॉक होम्स की 'द साइन ऑफ़ द फोर' रहस्मयी कहानी में चित्रित किया गया है।
Image Courtesy:Vssun

आगरा का लाल किला
आगरा किले को लाल किला या आगरा का लाल किला के नाम से भी जाना जाता है।
Image Courtesy:A.Savin

आगरा किले से राज करने वाले मुग़ल शासक
आगरा किले से बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहांगीर, शाहजहाँ और औरंगज़ेब जैसे शूरवीर मुग़ल शासकों ने राज किया।
Image Courtesy:Biswarup Ganguly

राज्य का सबसे बड़ा कोषागार
आगरा के किले में राज्य का सबसे बड़ा कोषागार व टकसाल है, जिनका दौरा विदेशी राजदूतों व कई प्रख्यात हस्तियों द्वारा किया गया है।
Image Courtesy:G41rn8



Click it and Unblock the Notifications













