Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »श्रावण में करें वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, IRCTC का श्रावण स्पेशल टूर पैकेज

श्रावण में करें वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, IRCTC का श्रावण स्पेशल टूर पैकेज

श्रावण के महीने में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ बाबा विश्वनाथ का भी जलाभिषेक करने की इच्छा रखते हैं? और बाबा विश्वनाथ की पूजा करने के साथ-साथ अगर रामलला के दर्शन भी एक ही ट्रिप में करने को मिल जाए तो इससे ज्यादा अच्छी बात और क्या ही हो सकती है...है न।

IRCTC लाया है श्रावण स्पेशल वाराणसी-अयोध्या टूर पैकेज, जिसमें एक ही टूर पैकेज में बाबा विश्वनाथ के साथ-साथ रामलला के दर्शन करने का मौका भी मिल जाएगा। इस टूर की शुरुआत मुंबई से होगी। विमान द्वारा इस टूर का संचालन किया जाएगा।

irctc tour package shravan special

IRCTC के श्रावण स्पेशल वाराणसी-अयोध्या टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी और टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

आइए आपको इस टूर पैकेज के बारे में कुछ जानकारियां दे देते हैं :

टूर की तारीख : 27 जुलाई से 1 अगस्त 2024

टूर पैकेज में कौन सी जगहें शामिल?

  • वाराणसी
  • सारनाथ
  • प्रयागराज
  • अयोध्या

टूर की Itinerary?

Day 1
मुंबई से वाराणसी विमान द्वारा रवाना। होटल में चेकइन के बाद गंगा नदी में बोट राइड। दशाश्वमेध घाट, नमो घाट और गंगा आरती देखना (खर्च खुद का)। रात को वाराणसी में ही रुकना।

Day 2 और 3
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद भारत माता मंदिर, संकट मोचन मंदिर, बिड़ला मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, काल भैरव मंदिर में दर्शन। सारनाथ में घूमना। रात को वाराणसी में ही रुकना।

Day 4
सुबह अन्नपुर्णा मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रयागराज रवाना। दोपहर में होटल में चेकइन के बाद त्रिवेणी संगम, इलाहबाद फोर्ट और पातालपुरी मंदिर में दर्शन। रात को प्रयागराज में रुकना।

Day 5
अयोध्या रवाना। होटल में चेकइन। प्रमुख आकर्षण जैसे राम जन्मभूमि मंदिर, लक्ष्मण घाट, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, सरयू नदी आदि के दर्शन। रात को अयोध्या में ही रुकना।

Day 6
सुबह होटल से चेकआउट और अयोध्या एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान।

ayodhya varanasi tour package irctc

कितना होगा किराया?

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹50,000
ट्विन ₹40,200
ट्रिपल ₹33,000

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • मुंबई-वाराणसी और अयोध्या-मुंबई विमान का टिकट।
  • सभी साइट सीइंग एसी वाहन से।
  • वाराणसी में 3 रात, प्रयागराज में 1 और अयोध्या में 1 रात होटल में रुकना।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।
  • वाराणसी में लोकल टूर गाइड।

टूर पैकेज में क्या नहीं है शामिल?

  • लंच।
  • मेनू में विकल्प।
  • सभी एंट्री टिकट।
  • वेब-चेक इन।

More News

    Read more about: varanasi ayodhya sawan irctc train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+