Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! सिर्फ 23 रुपये में जनरल कोच के यात्रियों को मिलेगा भरपेट खाना और पानी

खुशखबरी! सिर्फ 23 रुपये में जनरल कोच के यात्रियों को मिलेगा भरपेट खाना और पानी

ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अक्सर खबरें आती रहती हैं। लेकिन इस बार ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को ना तो भूखा रहना पड़ेगा और स्टेशनों पर उतरकर पानी भरना या पानी का बोतल खरीदना पड़ेगा। रेलवे ने अब जनरल कोच के यात्रियों के लिए सिर्फ 20 रुपये में खाना और 3 रुपये में पैक्ड पानी का ग्लास उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

Railway Aloo puri

खाने में क्या-क्या मिलेगा?

रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए सस्ती कीमतों पर जो खाना उपलब्ध करवाने की योजना बनायी है, उसमें कई मील टाइप बनाए गये हैं। टाइप 1 मील महज ₹20 उपलब्ध होगा जिसमें पूरी-सब्जी और अचार दिया जाएगा। इस फुड पैकेट में 7 पुरियां, सूखी आलू की सब्जी और अचार दिया जाएगा। इसके साथ ही 200 मिली पानी का पैक्ड ग्लास भी दिया जाएगा जिसकी कीमत सिर्फ ₹3 है।

Egg Biryani

टाइप 2 मील के लिए यात्रियों को ₹50 रुपये चुकाने होंगे, जो स्नैक्स मील (350 ग्राम) होगा। टाइप 2 मील में राजमा-चावल, छोटे-भटूरे, छोला-कुल्चा, पावभाजी, मसाला डोसा जैसे लोकल फुड दिया जाएगा। अगर आप बिरयानी के शौकिन हैं तो अपने सफर के दौरान आप 350 ग्राम बिरयानी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। वेज बिरयानी के लिए ₹70, अंडा बिरयानी के लिए ₹80 और चिकन बिरयानी के लिए ₹100 देने होंगे।

कैसे करेंगे ऑर्डर?

Aloo puri

जनरल कोच में सफर कर रहे यात्रियों को IRCTC के इकोनॉमी मील का स्वाद ट्रेन में बैठे-बैठे नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्हें ट्रेन से नीचे उतरना पड़ेगा। लेकिन यह कोई मुश्किल भरा काम नहीं होने वाला है। रेलवे ने अपने अधिकारियों से स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच के सामने इकोनॉमी मील का काउंटर खोलने का निर्देश दिया है। जहां से यात्री अपना मनपसंद खाना और पानी काफी कम कीमतों पर खरीद सकेगा। यह खाना IRCTC के जन आहार और रिफ्रेशमेंट रुम की तरफ से दिया जाएगा।

General coach

बता दें, यह सुविधा अभी तक 51 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध थी। हाल ही में इसे 13 नये स्टेशनों पर भी उपलब्ध करवाया गया है। जिन स्टेशनों पर यह सुविधा हाल ही में शुरू की गयी है, उनमें मुख्य तौर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा, अजमेर, आबू रोड, रेवाड़ी, नागौर, जयपुर, अलवर, उदयपुर स्टेशन शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि जनरल कोच जहां यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है, उन कोचों को ध्यान में रखते हुए ही यह सुविधा शुरू की गयी है।

FAQs
क्या आईआरसीटीसी यात्रियों को अभी भी खाना परोसती है?

हां, आईआरसीटीसी ट्रेन व रेलवे यात्रियों के लिए खाना अभी भी परोसती है। इसके लिए आईआरसीटीसी का काउंटर, उनके ऐप या 1323 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

खाने में क्या-क्या मिलेगा?

जनरल कोच के यात्रियों के लिए बनाए गये स्टॉल पर पूरी-सब्जी और अचार, छोला भटूरा, छोला-कुल्चा, डोसा आदि खाना काफी किफायती दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यहां 200 मिली पानी सिल्ड ग्लास में सिर्फ 3 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

आईआरसीटीसी का सस्ता खाना कैसे ऑर्डर करें?

रेलवे स्टेशनों पर सस्ता खाना के लिए अलग से काउंटर बनाएं गये हैं, जिनसे सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्री अपने लिए किफायती मूल्य पर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। ये काउंटर मुख्य तौर पर स्टेशनों पर उन जगहों पर ही बनाने के लिए कहा गया है जहां सामान्य कोच आकर रुकती है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: irctc railway india travel food
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+