ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी में लगने वाले जाम से राहत दिलाने की पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी में फ्लाईओवर बनाने की योजना बनायी है। इससे गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना तो आसान होगा ही, साथ में शाहबेरी में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिल जाएगी।
यह सड़क गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर को जोड़ने के साथ-साथ हापुर और दिल्ली लोगों के लिए इस्तेमाल में आती है। अगर नोएडा प्राधिकरण इस रास्ते पर फ्लाईओवर बना देती है, तो इससे इन सभी इलाकों के लोगों को काफी सुविधा होगी।

फ्लाईओवर के लिए सर्वे का काम शुरू
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहेबरी सड़क पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कहीं भी फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए सबसे पहले सर्वे का काम किया जाता है। कुछ ऐसा ही शाहबेरी सड़क पर भी किया जाएगा। चुंकि शाहबेरी सड़क के किनारे सोसायटी, गांव और फर्नीचर के कई दुकानें हैं।
नोएडा प्राधिकरण ने इसे लेकर ही सर्वे कराना शुरू कर दिया है ताकि जाम की स्थिति को समझते हुए उसे खत्म करने के तरीकों का पता, सड़क की लंबाई, किस-किस स्थान पर सबसे अधिक जाम लगता है आदि बिन्दुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकें।

गौरतलब है कि शाहबेरी सड़क पर वाहनों का दबाव तो अत्यधिक है लेकिन सड़क की चौड़ाई दूसरी सड़कों की तुलना में काफी कम है। इस सर्वे में गाड़ियों के दबाव को कम करने, समय बचाने व बिना जाम के यात्रा को सुखद बनाने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा। इन सभी जानकारियों को इकट्ठा कर लेने के बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
कुल मिलाकर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद वालों की हमेशा से ही रहने वाली जाम की शिकायत को दूर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट तक का रास्ता आसान बनाने के लिए भी नोएडा प्राधिकरण लगातार कोशिशें कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications














