Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर में प्लान करना है एक रोमांटिक सा Honeymoon, ये 5 जगहें हैं Must Visit

कश्मीर में प्लान करना है एक रोमांटिक सा Honeymoon, ये 5 जगहें हैं Must Visit

कश्मीर- जिसे अक्सर लोग धरती का स्वर्ग कहा करते हैं। यह भारत के सबसे सुन्दर हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यहां आपको न तो बनावटी लोग मिलेंगे और न ही कोई भी बनावटी सुन्दरता। मिलेगी तो बस वास्तविक और प्राकृतिक सुन्दरता, जिसका साक्षी बनने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक कश्मीर घाटी में आते हैं।

यहां आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े भी होते हैं, जो अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत उतनी ही खूबसूरती के साथ करना चाहते हैं, जितनी सुन्दर यह घाटी है।

honeymoon destination kashmir

हम यहां कश्मीर घाटी के उन 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने हनीमून पर यहां आने वाले हर नवविवाहित जोड़े को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए -

श्रीनगर

kashmir dal lake

यह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालिन राजधानी है। डल झील हो या विभिन्न प्रकार के गार्ड्न्स...इन सबका लुत्फ आप श्रीनगर में ही ले सकते हैं। डल झील में शिकारा की सवारी, हाउसबोट में खुशनुमा शाम बिताना, हाउसबोट से ही सुबह सूर्योदय के नजारों को गर्मागर्म कहवा पीते हुए एंजॉय करना और चारों तरफ बर्फ से ढंकी चोटियों वाले पहाड़ी के नजारें, ये कुछ ऐसी सुन्दरता है जो आपको और कहीं नहीं मिलेंगे। श्रीनगर में शालीमार बाग, निशात बाग, मुगल गार्डन, स्थानीय बाजारों और शंकराचार्य मंदिर को जरूर देखें।

गुलमर्ग

gulmarg couple

यह जगह उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आएगी जिन्हें एडवेंचर से खास लगाव होता है। यूं तो बर्फबारी, गंडोला राइड आदि की वजह से यह जगह बेहद सुन्दर दिखती है। फोटोग्राफी, बर्फ उछालकर एक-दूसरे को मारते हुए खेलना, स्नो मैन बनाना आदि के लिए गुलमर्ग बिल्कुल परफेक्ट जगह है। गर्मी के मौसम में आप यहां बस चहलकदमी भी कर सकते हैं, क्योंकि यहां काफी सुन्दर फूल खिलते हैं जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

सोनमर्ग

sonmarg kashmir honeymoon destination

गुलमर्ग की तरह ही सोनमर्ग भी पर्यटकों के घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा लोकेशन है। लेकिन गुलमर्ग की तुलना में सोनमर्ग काफी शांत जगह होने के कारण नवविवाहित पति-पत्नी यहां क्वालिटी टाइम ज्यादा अच्छी तरह से बिता सकते हैं, मैगी और गर्मागर्म कॉफी की चुस्कियां भरते हुए नजारों को एंजॉय कर सकते हैं। अगर चाहे तो थजीवास ग्लेशियर की ट्रैकिंग भी कर सकते हैं या फिर सिंध नदी में रिवर राफ्टिंग के लिए भी जा सकते हैं।

पहलगाम

kashmir travel

इसी क्रम में आपका अगला हनीमून डेस्टिनेशन बन सकता है पहलगाम। श्रीनगर से पहलगाम तक का रास्ता लिद्दर नदी के किनारे-किनारे से होकर जाता है। इसलिए मंजिल की तरह ही मंजिल तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद खूबसूरत होता है। पहलगाम में आप चाहें तो 1 या 2 रात रूक भी सकते हैं। यहां आप आरु वैली, बेताब वैली आदि को एंजॉय कर सकते हैं, पाईन के जंगलों में घुड़सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। पहलगाम की हवा में ही आपको रोमांस नजर आएगा, इसलिए हर नवविवाहित जोड़े के लिए यह गांव मस्ट वीजिट है।

निगीन लेक

house boat kashmir

इस कश्मीर का एक हिडेन जेम कहा जा सकता है, जो अक्सर डल झील के नाम के पीछे छिप जाता है। यह जगह डल झील की तरह भीड़भाड़ वाला नहीं बल्कि काफी शांत है, जो इसे नवविवाहितों के लिए आदर्श बनाता है। आप चाहें तो निगीन झील में भी हाउस बोट पर रुक सकते हैं। सामने फैले साफ पानी वाले झील के नजारों को एंजॉय कर सकते हैं और कश्मीर के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: kashmir honeymoon travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+