Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बारिश के मौसम में पार्टनर का हाथ पकड़ कीजिये महाराष्ट्र की खूबसूरत झीलों की सैर

बारिश के मौसम में पार्टनर का हाथ पकड़ कीजिये महाराष्ट्र की खूबसूरत झीलों की सैर

मानसून के मौसम में महाराष्ट्र की खूबसूरत झीलों की हो जाये एक सैर.....

By Goldi

किलों के अलावा महाराष्ट्र में कई खूबसूरत हिलस्टेशन है, जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं...लेकिन आज हम आपको अपने लेख से बताने जा रहे हैं, महाराष्ट्र की खूबसूरत झीलों के बारे में, जहां मानसून में मौसम में बारिश के बीच इन झीलों में बोटिंग का आनन्द उठाया जा सकता है।

ये झीले यहां आने किसी भी पर्यटक का मन मोह सकती है। गौरतलब है कि बेपनाह खूबसूरत ये झीलें हर साल कई पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं।

लोनार झील

लोनार झील

लोनार सरोवर लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा ज़िले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इस झील का निर्माण उल्कापिंड या आकाशीय पिंड द्वारा हुआ है।यह सरोवर चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है और दो नदियों पूर्णा और पेंगंगा के प्रवाह से भरा हुआ है।PC: V4vjk

पावना झील

पावना झील

पावना झील विशाल झील है..जो चारो और हरियाली से पूर्ण है। पावना झील के किनारे आप कैम्पिंग और बोर्नफायर का मजा भी उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां हॉर्स रीडिंग,राइफल शूटिंग आदि भी ट्राई कर सकते हैं।PC:Sharadsy

वेन्ना झील

वेन्ना झील

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 290 कि.मी. दूर ग्रीष्म कालीन राजधानी महाबलेश्वर की वेन्ना झील दर्शनीय है। इसका क्षेत्रफल 2.4 कि.मी. में फैला है। लिंगमाला तथा चारना नामक झरने देख कर मन प्रसन्न हो जाता है। पर्यटक वेन्ना झील में नाव की सैर व फिशिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।PC:Ganesh G

शिवसागर झील

शिवसागर झील

शिवसागर झील कोयना नदी से मिलकर बनी है..इस झील के आसपास फैली हरियाली किसी भी पर्यटक का मन मोह ले।PC:Ameymodak

पवई झील

पवई झील

पवई झील महाराष्ट्र के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में एक है।यह झीले मीठे पानी की झील है, और यहाँ बांध है जिससे पवई गाँव को पानी और बिजली प्राप्त होती है। ज्ञात हो कि बोटिंग यहां का प्रमुख आकर्षण है।
PC: Ravikiran

पाषाण झील

पाषाण झील

पाषाण झील पुणे से करीब 12 किमी की दूरी अपर स्थित एक बेहद ही खूबसूरत मानव निर्मित झील है...इस झील का निर्माण बिर्टिश युग में किया गया था। इस झील में पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

उपवन झील

उपवन झील

ठाणे में स्थित उपवन झील सबसे सुन्‍दर है जोकि पोखरण इलाके में बहती है। इसके चारों तरफ येउर हिल्‍स है जो मन को लुभा देने वाला नजारा देती है।PC:Mandar Dewalkar

रनकला झील

रनकला झील

रनकला झील महारष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित है,माना जाता है कि, यह झीले सीधे पन्हाला किले से जुडी हुई है। यह झील बेहद ही आकर्षक है, साथ ही यह झील पिकनिक स्पॉट के रूप में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।PC: Ajinkya A Shinde

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+