Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बजट है कम...घूमना है पहाड़ तो इन सरकारी गेस्ट हाउस का लें आनंद

बजट है कम...घूमना है पहाड़ तो इन सरकारी गेस्ट हाउस का लें आनंद

पहाड़ों की खूबसूरती के बीच भला कौन नहीं ठहरना चाहता। सूर्य की पहली किरण और ताजी ठंडी हवाओं के साथ सुबह की शुरुआत और ढलते हुए दिन के साथ शाम का इंतजार करना जिंदगी में कभी न भूलने वाला एक ऐसा दे जाता है, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। लेकिन इस बीच बात आकर फंस जाती है बजट की।

जब कभी भी यात्रा पर निकलते हैं तो खर्च हमारा रहने और खाने में निकल जाता है, जो कई बार हमारी यात्रा पर रोक तक लगा देता है। यानी कि हम यात्रा पर नहीं जा पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि कई पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी गेस्ट हाउस है, जहां कम खर्च में रात बिताया जा सकता है। तो आइए कुछ ऐसी ही चुनिंदा जगहों के बारे में बताया गया है कि जहां इस प्रकार के सरकारी गेस्ट हाउस मौजूद हो।

मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश

मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सुंदरता की कोई कमी नहीं है, यहां चारों तरफ का माहौल आपको सिर्फ और सिर्फ सुकून देता है। कुछ ऐसा ही यहां का मैक्लोडगंज, जहां चारों ओर सुकून के साथ-साथ शांत वातावरण भी है, जहां आने के बाद आप यहां के मौसम में खो जाएंगे। यहां पर प्रसिद्ध भागसुनाथ मंदिर भी है। इस जगह पर एक सरकारी गेस्ट हाउस भी है, जो 1978 में खोला गया था और इसमें कई सारे कमरे है। इसके कमरों से भी पहाड़ों की खूबसूरती को निहारा जा सकता है।

काजा, हिमाचल प्रदेश

काजा, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का काजा भी प्रकृति की खूबसूरती को अपनी गोद में समेटे हुआ है। पहाड़ियों के बीच शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पर एक सरकारी गेस्ट हाउस है, जिसका नाम है- न्यू सर्किट हाउस। भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ दूर आकर शांति के साथ आप अपने कुछ पल यहां गुजार सकते हैं।

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता, कुछ तो बात है यहां की पहाड़ियों में, जहां जाने पर ये आपको कब अपना बना लेंगी, आपको पता भी नहीं चलेगा। कुछ ऐसा ही है, यहां का सोनमर्ग। बर्फ से ढंकी पहाड़ियां और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस जगह को और भी खास बना देते है। यहां पर भी एक काफी अच्छा गेस्ट हाउस है, जहां ठहरा जा सकता है। यहां से आप प्रकृति के अद्भुत नजारे को करीब से देख पाएंगे।

औली, उत्तराखंड

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड के औली हिल स्टेशन की बात जितनी की जाए तो कम है। यहां की खूबसूरती देखने लायक बनती है। हिल स्टेशनों का शौक रखने वाले व्यक्तियों के लिए ये जगह बिल्कुल ही परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप बर्फ से ढंके खूबसूरत पहाड़ों का भी नजारा ले सकते हैं। यहां पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम का एक गेस्ट हाउस है, जो प्रकृति के खूबसूरती के बीच बनाया गया है। यहां पर भी काफी कमरे है, जिसका आप चयन कर सकते हैं।

चौकोरी, उत्तराखंड

चौकोरी, उत्तराखंड

चौकोरी हिल स्टेशन, उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, जो कुमाऊं क्षेत्र में अल्मोड़ा और मुन्सयारी के बीच में स्थित है। यहां पर पास में ही एक सरकारी गेस्ट हाउस है, जो बेहद खूबसूरत है। यहां से प्रकृति के सुंदरता का आनंद लेने का मजा ही कुछ और है।

गंगटोक, सिक्किम

गंगटोक, सिक्किम

शहर की चकाचौंध से दूर और शांत वातावरण वाले जगहों की बात आती हैं तो उसमें गंगटोक भी जरूर शामिल होता है। यहां पर प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती को देखा जा सकता है। यहां पर एक सरकारी गेस्ट हाउस है, जिसका नाम सर्किट हाउस है। यहां पर आपको ठहरने के लिए आसानी से रूम मिल जाएंगे। यहां पर आप रूम की बुकिंग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं।

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

प्रकृति के असली खजाने और सुंदरवन का डेल्टा को खुद में समाए हुए एक अद्भुत नजारा पेश करता है, कलिम्पोंग। जिसे देख आप यहां की खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे। यहां पर एक सरकारी गेस्ट हाउस है, जिसका नाम है- कलिम्पोंग शैलाबास। जहां से यहां की खूबसूरती का नजारा लिया जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+