Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बजट है कम और घूमना भी है तो इन जगहों पर आप फ्री में रह सकते हैं

बजट है कम और घूमना भी है तो इन जगहों पर आप फ्री में रह सकते हैं

जब भी कभी हम बाहर घूमने के लिए निकलते हैं तो हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या होती है जेब पर पड़ने वाले खर्च की, जिसके बारे में सोचकर हम अपनी ट्रिप कैंसिल कर देते हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा खर्च ट्रिप पर रहने और खाने में लग जाता है। लेकिन इन सभी से आप छुटकारा पा सकते हैं यानी कि बजट में अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी बजट वाली जगहें, जहां आप फ्री में ठहर सकते हैं।

गीता भवन, ऋषिकेश (उत्तराखंड)

गीता भवन, ऋषिकेश (उत्तराखंड)

ऋषिकेश, उत्तराखंड का एक ऐसा शहर है जहां घूमने के लिए हर कोई जाना चाहता है और अगर आप भी यहां गए होंगे तो यहां गीता भवन को तो आपने देखा ही होगा। वहां पर करीब 1000 कमरे है, जहां आप फ्री में रुक सकते हैं और आपको यहां फ्री में खाने की भी सुविधा मिल जाएगी।

गोविंद घाट गुरुद्वारा, चमोली (उत्तराखंड)

गोविंद घाट गुरुद्वारा, चमोली (उत्तराखंड)

फूलों की घाटी का नाम आप सभी ने सुना होगा, जहां से मूर्छित पड़े लक्ष्मण जी के लिए हनुमान जी ने संजीवन बूंटी लाई थी। यहां जाते समय रास्ते में आपको गोविंद घाट पर एक गुरुद्वारा दिखेगा, जो यात्रियों को मुफ्त में रहने की अनुमति देता है। अलकनंदा नदी के तट पर स्थित होने के कारण गुरुद्वारे का दृश्य काफी अद्भुत और मनमोहक लगता है। यहां यात्रियों के लिए निशुल्क खाने की सुविधा भी है।

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, हिमाचल प्रदेश

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, हिमाचल प्रदेश

अगर आप हिमाचल के कसोल की तरफ यात्रा कर रहे हैं तो यहां पर मणिकरण साहिब गुरुद्वारा है, जो यात्रियों को फ्री में रहने और खाने की इजाजत देता है।

गुरुद्वारा साहिब चैल, हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा साहिब चैल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल का चैल, राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां के गुरुद्वारा साहिब का रखरखाव राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और यात्रियों को मुफ्त में आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है।

गुरुद्वारा भाई मोहकम सिंह जी, द्वारका, गुजरात

गुरुद्वारा भाई मोहकम सिंह जी, द्वारका, गुजरात

गुजरात के द्वारका के समीप अगर आप यात्रा पर निकले हैं तो यहां का भाई मोहकम सिंह जी गुरुद्वारा तीर्थयात्रियों को मुफ्त में रहने और खाने की सुविधा प्रदान करता है। रात बिताने के लिए ये एक परफेक्ट जगह है।

आनंदाश्रम, केरल

आनंदाश्रम, केरल

अगर आप केरल में हैं और यात्रा करके थक गए हैं और आराम करने की सोच रहे हैं तो आप वॉलिन्टिरियिंग एक्टिविटी में शामिल होकर यहां के आनंदाश्रम में कुछ दिनों के लिए फ्री में रह सकते हैं।

ईशा फाउण्डेशन, कोयम्बटूर

ईशा फाउण्डेशन, कोयम्बटूर

तमिलनाडु के कोयम्बटूर के तरफ अगर आप बजट में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आप यहां पर ईशा फाउण्डेशन में वॉलिन्टिरियिंग एक्टिविटी में शामिल होकर कुछ दिनों तक फ्री में रह सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+