Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुश हो जाइए जनाब, क्योंकि लखनऊ में बस खुलने ही वाला है 'Happiness Park', देखें तस्वीरें

खुश हो जाइए जनाब, क्योंकि लखनऊ में बस खुलने ही वाला है 'Happiness Park', देखें तस्वीरें

लखनऊ में कदम रखने वाले हर मेहमान से कहा जाता है, 'मुस्कुराइए जनाब आप लखनऊ में हैं'। अब लखनऊ में रहने वाले लोगों और घूमने आने वाले पर्यटकों को जल्द ही खुश होने की एक नयी वजह मिलने वाली है। जल्द ही लखनऊ में खुलने वाला है 'Happiness Park'।

इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डी.एस. मिश्रा ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट में उन्होंने 'Happiness Park' के बारे में विस्तार से बताने के साथ-साथ नये-नवेले इस पार्क की कई फोटो भी शेयर की है।

'Happiness Park : Waste to Wonder' पार्क होगा, जिसे लखनऊ के किंग जॉर्जस मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर के बुद्धा पार्क में बनाया जा रहा है। X पर किये अपने पोस्ट में काफी उत्साहित होकर डी.एस. मिश्रा ने लिखा है कि लखनऊ में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को जल्द ही 'Happiness Park : Waste to Wonder' के रूप में एक नयी सौगात मिलेगी।

उन्होंने खुद इस पार्क का जायजा लिया है। इस पार्क को लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से तैयार करवाया जा रहा है। कबाड़ और व्यर्थ की चीजों से शानदार कलाकृतियां बनाने में माहिर प्रसिद्ध कलाकार सुनील गोहरावत इस पार्क में विभिन्न आकर्षक चीजों को बनाने में मदद कर रहे हैं। पार्क को सभी रि-साइकिल्ड चीजों से बनी कलाकृतियों से सजाया जा रहा है जो इसे एक इको-फ्रेंडली पार्क भी बनाता है।

uttar pradesh lucknow waste to wonder happiness park

इस पार्क की तस्वीरें शेयर करते हुए डी.एस. मिश्रा ने लिखा है कि "यूपी दर्शन पार्क आज सबसे चर्चित स्थानों में से एक है। वहीं इस हैप्पीनेस पार्क में भविष्य में आने वाले लखनऊ के परिवारों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। यह बच्चों, युवाओं, अभिभावकों/ माता-पिता और बुजुर्गों को एक ही स्थान पर जीवन के स्ट्रेस से मुक्त होकर खुशहाल बनने के लिए आकर्षित करेगा।"

उन्होंने बताया कि सुनील गोहरावत की मदद से ही हाल ही में गोमतीनगर के ताज होटल के पास भी यूपी दर्शन पार्क का निर्माण किया गया था। उस पार्क में उत्तर प्रदेश की विभिन्न दर्शनीय स्थलों को कबाड़ से बड़े ही आकर्षक ढंग से तैयार किया गया था।

'Happiness Park : Waste to Wonder' पार्क का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव डी.एस. मिश्रा के साथ सुनील गोहरावत, लखनऊ के जिलाधिकारी डॉ. रोशन जेकब व उनकी पूरी टीम भी मौजूद थी। डी.एस. मिश्रा ने इस शानदार पार्क के लिए न सिर्फ इसके निर्माण से जुड़ी टीम बल्कि पूरे लखनऊ को बधाईयां दी।

शहर में मनोरंजक पार्क को एक नये आयाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही 'Happiness Park : Waste to Wonder' पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जैसे-जैसे यह पार्क आकार लेता जा रहा है, इसके प्रति लखनऊवासियों के मन में उत्सुकता भी काफी बढ़ती दिखाई दे रही है।

More News

    Read more about: uttar pradesh lucknow park
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+