दिल्ली की तरह ही अब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी 3 टर्मिनल होंगे। हाल ही में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इस आर्टिकल में आगे हम सोशल मीडिया पर वायरल लखनऊ एयरपोर्ट के उस वीडियो को भी दिखाएंगे।
इस वीडियो में स्पष्ट रूप से पता चल रहा है कि लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है और इसके यात्री सेवा के लिए इसके खुलने की घोषणा कभी भी हो सकती है।

बता दें, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का निर्माण करीब 5 साल पहले शुरू हुआ था, जो यात्री सेवा के लिए अब लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर प्रतिदिन लगभग 20 हजार से अधिक यात्री अपने-अपने गंतव्यों की तरफ रवाना होते हैं।
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर रोज लगभग 150 घरेलु और 16 इंटरनेशनल उड़ानें आवाजाही करती हैं। लखनऊ एयरपोर्ट की क्षमता में विस्तार करने के लिए लगभग 5 साल पहले तीसरे टर्मिनल को बनाने का काम शुरू हुआ था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है।
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट T3 पर मिलने वाली विशेष सुविधाओं से पहले हम आपको टर्मिनल 3 का वह वीडियो दिखाते हैं, जिसे देखकर ही पता चलता है कि नवनिर्मित टर्मिनल कितना शानदार और अत्याधुनिक है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सबसे पहले केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने अपने X (पूर्व का ट्विटर) पेज पर शेयर किया था।
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट T3 पर कौन सी सुविधाएं
- डिजी यात्रा
- दिल्ली की तरह लखनऊ एयरपोर्ट के टी 3 पर इन लाइन बैगेज हैंडलिंग की सुविधा
- घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के यात्रियों के लिए अलग-अलग काउंटर
- घरेलु यात्रियों के लिए 60 चेकइन और 12 कियॉस्क होंगे
- अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए 15 चेकइन और 3 कियॉस्क
- आगमन के लिए 20 इमिग्रेशन काउंटर और प्रस्थान के लिए 16 इमिग्रेशन काउंटर
- कस्टम प्रक्रिया के लिए 37 ग्रीन डेस्क और 16 रेड डेस्क
- घरेलु उड़ानों के लिए 12 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2 सुरक्षा गेट
- 1500 कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग

"क्या यह लखनऊ एयरपोर्ट है?"
लखनऊ एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 के वीडियो को शेयर करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा है, क्या यह लखनऊ एयरपोर्ट है? यह पारंपरिक मेहमानवाजी के लिए शहर की प्रतिष्ठा को नयी ऊंचाई देगी। Bravo. इस शहर में फिर से जरूर घूमने आना चाहूंगा। उन्होंने यह पोस्ट अपने X अकाउंट से शेयर किया है। लखनऊ (मेरी मां का जन्मस्थान) और शेष उत्तर प्रदेश को तेजी से समृद्ध होते देखने की मेरी इच्छा को देखते हुए, मैं निस्संदेह इसे Follow करूंगा।
अगर आप भी लखनऊ से हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें और हमें बताएं कि लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 आपको कैसा लगा? अगर आप लखनऊ से नहीं है, तो क्या आप भी आनंद महिंद्रा की तरह कभी लखनऊ के इस नये शानदार टर्मिनल से होकर यात्रा करना चाहेंगे? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications














