Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Maha Kumbh 2025 : माघी पूर्णिमा के शाही स्नान को लेकर प्रयागराज बना 'नो व्हीकल' ज़ोन, ट्रैफिक एडवाइजरी

Maha Kumbh 2025 : माघी पूर्णिमा के शाही स्नान को लेकर प्रयागराज बना 'नो व्हीकल' ज़ोन, ट्रैफिक एडवाइजरी

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में कल यानी 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का शाही स्नान होना है। इस वजह से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों को हुजूम प्रयागराज की तरफ उमड़ रहा है। प्रयागराज के रास्ते में कई किमी लंबा जाम लग गया है जिसे दुनिया की सबसे लंबी जाम तक करार दिया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज में महाकुंभ मेला परिसर को नो व्हीकल ज़ोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही कई ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है, जो आज यानी 11 फरवरी से ही लागू हो चुके हैं।

maghi purnima prayagraj

1. नो व्हीकल ज़ोन - महाकुंभ मेला परिसर को पूरी तरह से नो व्हीकल ज़ोन घोषित कर दिया गया है। यह नियम 11 फरवरी की सुबह 4 बजे से लागू कर दी गयी है। मेला परिसर में सिर्फ आपातकालिन और आवश्यक गाड़ियों को ही आवाजाही करने की अनुमति दी गयी है।

2. पार्किंग की व्यवस्थाएं - महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जाने वाले तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ मेला परिसर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपनी गाड़ियां खड़ी करनी होगी। यह नियम भी 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से लागू कर दी गयी है। किसी भी निजी वाहन को पार्किंग स्पॉट से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

prayagraj maghi purnima

3. पूरे शहर में लागू पाबंदियां - महाकुंभ मेला परिसर के साथ-साथ 11 फरवरी की शाम को 5 बजे के बाद से पूरे प्रयागराज को भी नो व्हीकल ज़ोन बना दिया गया है। प्रयागराज शहर में भी सिर्फ आपातकालिन और जरूरी सामान लेकर आने-जाने वाली गाड़ियों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

4. कब तक लागू रहेगी पाबंदियां - मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक से जुड़ी सारी पाबंदियां 12 फरवरी को पूरे दिन अथवा जब तक माघी पूर्णिमा का शाही स्नान पूरा नहीं हो जाता है, तब तक लागू रहेगा। इसे तीर्थ यात्रियों के सिर्फ स्नान ही नहीं बल्कि उनके सकुशल घर वापसी को भी सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।

बता दें, ट्रैफिक से जुड़ी सारी पाबंदियां सिर्फ बाहर से आने वाली गाड़ियों पर ही नहीं बल्कि महाकुंभ मेले में रह रहे कल्पवासियों पर भी लागू है।

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+