Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : आसमान से निहारे संगम, नाव से करें गंगा-यमुना के दर्शन, जानिए Details

Mahakumbh 2025 : आसमान से निहारे संगम, नाव से करें गंगा-यमुना के दर्शन, जानिए Details

बस कुछ दिनों का और इंतजार, फिर संगमनगरी प्रयागराज में शुरू होने वाला है महाकुंभ मेला 2025। इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा अध्यात्मिक सम्मेलन माना जाता है, जिसमें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर से तीर्थ यात्री व पर्यटक शामिल होते हैं। संभावना जतायी जा रही है कि इस बार महाकुंभ मेले में लगभग 40 लाख लोग शामिल होने वाले हैं।

इस साल आयोजित हो रहा महाकुंभ मेला सिर्फ अध्यात्म और तीर्थयात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि एडवेंचर एक्टिविटी के शौकिनों के लिए भी बड़ा खास होने वाला है।

prayagraj maakumbh

अगर आपने महाकुंभ मेले में पैदल घूमना या ज्यादा से ज्यादा ड्रोन शॉट देखने की उम्मीद लगायी थी तो हम आपको बता दें, इस बार महाकुंभ मेले में आप सिर्फ थल ही नहीं बल्कि आकाश और जल से भी मेला परिसर का शानदार नजारा देख सकेंगे। यह तीर्थ यात्रियों व महाकुंभ मेला को नजदीक से देखने व समझने पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी बड़ा ही खास अनुभव होने वाला है।

कौन से रोमांचक गतिविधियों में हो सकेंगे शामिल

आसमान से निहारे संगम

अगर आप आसमान से ली गयी ड्रोन शॉट से संतुष्ट नहीं हैं और गंगा-यमुना-सरस्वती के पवित्र संगम का दर्शन अपनी आंखों से करना चाहते हैं तो आप आसमान से ऐसा बड़ी ही आसानी कर सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। अगर आप हेलीकॉप्टर में बैठकर संगम व महाकुंभ के शानदार नजारे को अपनी आंखों से निहारने के साथ कैमरे में भी कैद करने की चाह रखते हैं तो ऐसा करना भी संभव है।

करें हॉट एयर बैलून और पैरासेलिंग

  • कहां - कुंभ विलेज के बगल में, नैनी में डीपीएस स्कूल के पास।
  • कैसे बुक करें - मेक माय ट्रिप व उप्र टूरिज्म के माध्यम से।
  • संपर्क - अधिक जानकारी के लिए व्हाट्स ऐप कर सकते हैं - 9415574258

कितना खर्च

  • पैरामोटर फ्लाइंग - ₹3500
  • हॉट एयर बैलून राइड - ₹1500
  • पैरासेलिंग - ₹1500
prayagraj-mahakumbh

हेलीकॉप्टर से देखें महाकुंभ का विहंगम दृश्य

तीर्थ यात्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से महाकुंभ और प्रयागराज संगम के विहंगम दृश्य को हेलीकॉप्टर में बैठकर भी आराम से उपभोग कर सकते हैं। प्रयागराज में यह सुविधा पवनहंस हेलीकॉप्टर की तरफ से उपलब्ध करवायी जा रही है। इसके लिए प्रयागराज में हेलीपैड की व्यवस्था भी की गयी है। इस हेलीकॉप्टर राइड में एक बार में 4 से 5 लोग सफर कर सकते हैं। यह सुविधा प्रयागराज में 12 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक उपलब्ध होगी।

कहां से करें बुकिंग - पवनहंस के आधिकारिक वेबसाइट http://Pawanhans.co.in पर जाकर। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

किराया - ₹1290

हेलीपैड स्थान

  • अरैल क्षेत्र (ओमेक्स सिटी के पास)
  • झूंसी थाने के पीछे
  • शहरी क्षेत्र में बोट क्लब के पास
mahakumbh 2025

नाव से करें गंगा-यमुना के दर्शन

वाराणसी में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए नाव की सवारी तो Must हो चुकी है। ऐसे में महाकुंभ जैसे आयोजन में संगम में नाव की सवारी और नाव में बैठकर गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम स्थल के दर्शन न किये जाए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। महाकुंभ में संगम दर्शन के लिए कुल 4000 नावों की आवश्यकता है। वर्तमान में इसके लिए 1455 नाव तैयार हैं और मेला प्रशासन ने 2500 नई नावों का ऑर्डर भी दे दिया है। इसके लिए समय सीमा 10 जनवरी तक का दिया गया है।

किराया - ₹55 से ₹150 तक (नाव के प्रकार और दूरी के आधार पर)

*Hindi.Oneindia की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: mahakumbh prayagraj
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+