Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Navratri Special! काशी के पंचगंगा घाट पर विराजित हैं माता महागौरी, दर्शन मात्र से ही होता है पाप का नष्ट

Navratri Special! काशी के पंचगंगा घाट पर विराजित हैं माता महागौरी, दर्शन मात्र से ही होता है पाप का नष्ट

वैश्विक धार्मिक राजधानी के नाम से मशहूर काशी बाबा भोलेनाथ की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर शिव के अनेकों रूप की उपासना की जाती है। अब जहां महादेव का वास हो और वहां माता पार्वती ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यही कारण है कि काशी में मां पार्वती के भी अनेक रूपों की पूजा व उपासना की जाती है। अब ये सभी मंदिर काशी में स्थित है तो जाहिर इन सभी मंदिरों की अपनी एक कहानी है, एक पौराणिक कथा है, एक मान्यता है और उनके महिमा का वर्णन करता इनका इतिहास है, जो भक्तों को मंदिरों की ओर से खींच ले जाता है।

पापों का नाश करती हैं माता

आज शारदीय नवरात्रि का अष्टमी का दिन है, आज के दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। इस दिन भक्त मां के पसंदीदा गुड़हल के फुल, लाल चुनरी, नारियल और विभिन्न मिष्ठान अर्पित करते हैं और उनका भोग लगाकर प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करते हैं। कहा जाता है कि मां महागौरी के दर्शन मात्र से ही पापों का नाश हो जाता है। वहीं, देवी की पूजा करने से उनके भक्तों को कई अलौकिक सिद्धियां और शक्तियां भी प्राप्त होती हैं।

mata mahagauri

मंदिर को लेकर पौराणिक कथा

माता महागौरी के मंदिर को लेकर कई कथाएं भी प्रचलित है। इनमें से एक सबसे मुख्य कथा यह है, "जब माता गौरी भगवान शिव को पति के रुप में पाने के लिए कठोर तप कर रही थीं तो उस दौरान मां कृष्ण वर्ण की हो गई थी लेकिन भगवान शिव ने गंगाजल से देवी को गौर वर्ण का कर दिया था, इसी के बाद माता पार्वती को देवी महागौरी का नाम मिला।" माता श्वेत वस्त्र धारण किए हुए वृषभ पर विराजित है, जो बेहद दयावान भी है।

mata mahagauri

मंदिर में प्रवेश करने का समय

भक्तों के दर्शन करने के लिए माता का मंदिर सुबह 06:00 बजे के रात के 10:00 बजे तक खुला रहता है। वहीं, दोपहर 12:00 बजे से शाम 03:30 बजे तक परिसर बंद रहता है। लेकिन नवरात्रि के दिनों में मंदिर भक्तों के लिए दिनभर खुला रहता है।

माता कालरात्रि मंदिर कैसे पहुंचें

नजदीकी एयरपोर्ट - वाराणसी एयरपोर्ट (30 किमी.)
नजदीकी रेलवे स्टेशन - वाराणसी कैंट जंक्शन (8 किमी.) या बनारस रेलवे स्टेशन (7 किमी.)
नजदीकी बस स्टेशन - वाराणसी कैंट (8 किमी.)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+